अपडेटेड 11 October 2025 at 09:23 IST

Bigg Boss 19: जिसे माना जा रहा था फाइनलिस्ट, उस 'मास्टर माइंड' की विदाई से टूटा घरवालों का दिल

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के फाइनलिस्ट में गिनती होने वाले कंटेस्टेंट की घर से विदाई हो गई है। इनके बेघर होने से घरवालों का दिल टूट गया है।

Follow : Google News Icon  
bigg boss 19
bigg boss 19 | Image: X

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का घर इस समय दो ग्रुप में बंट चुका है। घर का माहौल पहले से और भी ज्यादा गर्म रहने लगा है। वीकेंड के वार पर इस बार होस्ट द्वारा बड़ा एविक्शन का ऐलान होने वाला है। इस कंटेस्टेंट के बेघर होने से, घर के अंदर की दोस्तियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते जीशान कादरी शो से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद एक मजबूत ग्रुप टूट जाएगा।

'बिग बॉस 19' के घर को दो ग्रुप में कौन-कौन?

इस सीजन में घर साफ तौर पर दो टीमों में बंटा हुआ दिखाई दे रहा है। पहले ग्रुप में अमाल मलिक, जीशान कादरी, शहबाज, बसीर अली, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी और तान्या मित्तल नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और मृदुल तिवारी शामिल हैं। इस बीच कुनिका सदानंद अब तक किसी भी ग्रुप में एक्टिव रोल निभाती नहीं दिखी हैं।

जीशान कादरी हुए घर से बेघर

‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में होस्ट एक कंटेस्टेंट के एविक्शन का ऐलान करने वाले हैं। बिग बॉस की अपडेट देने वाले एक्स के 
BBTak नाम के ऑफिशियल पेज के मुताबिक जीशान कादरी इस हफ्ते शो से बेघर हो गए हैं। फैंस को उम्मीद नहीं थी कि जीशान जैसे स्ट्रांग प्लेयर का सफर इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा।

ये कंटेस्टेंट थे नॉमिनेट

इस हफ्ते नॉमिनेशन में मृदुल तिवारी, बसीर अली, अशनूर कौर, नीलम गिरी, प्रणीत मोरे और जीशान कादरी का नाम शामिल था। फैंस का कहना है कि इस ऐलान के बाद घर में टेंशन और दोस्तियों की लड़ाई तेज हो सकती है। क्योंकि जीशान कादरी के जाने से उनके ग्रुप टूटना तय माना जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  हिना खान ने छलनी से किया पति का दीदार तो रॉकी ने भी छुए पत्नी के पैर...

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 11 October 2025 at 09:23 IST