Bigg Boss 19: तान्या मित्तल को सता रही कुनिका सदानंद की याद, बोलीं- गौरव खन्ना से ज्यादा वो डिजर्ब करती हैं
Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में तान्या मित्तल कहती हैं कि वो कुनिका सदानंद के जाने के बाद उन्हें याद कर रही हैं। अब शो खत्म होने में केवल दो हफ्ते रह गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से कुनिका सदानंद बाहर हो चुकी हैं। अब शो खत्म होने में केवल दो हफ्ते रह गए हैं। ऐसे में घरवालों के बीच टिकट टू फिनाले के लिए जमकर मुकाबला देखा जाएगा। इस बीच, ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें तान्या मित्तल और अमाल मलिक को कुनिका को मिस करते हुए देखा जा सकता है।
‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में तान्या मित्तल कहती हैं कि वो कुनिका सदानंद के जाने के बाद उन्हें याद कर रही हैं। फिर कंपोजर अमाल मलिक ने भी बताया कि कैसे कुनिका सुबह-सुबह इतने प्यार से बोलती थी कि अमाल तुम्हारी चाय रेडी है।
तान्या मित्तल को आई कुनिका सदानंद की याद
अमाल ने आगे कुनिका को मिस करते हुए ‘राजमाता’ कहा। तभी तान्या ने कहा कि घरवाले उन्हें काफी याद कर रहे हैं। अमाल ने कहा कि कैसे कुनिका हर टास्क में भी शामिल रहती थीं। वो भागती नहीं थीं, वो गेम में लगी रहती थीं। तान्या ने बाल्टी वाले टास्क को याद किया और बताया कि उस समय सीनियर एक्ट्रेस ने उनसे कहा था कि वो उनकी वजह से हार ना जाए क्योंकि उनकी उम्र ज्यादा है।
गौरव खन्ना पर भी बोलीं तान्या मित्तल
अमाल ने कहा कि ‘बाल्टी वाले टास्क में वो धड़ाधड़ गिराती रहीं, मुझे भी गिराया’। तान्या ने कहा कि कुनिका में लड़ने का जज्बा था। फिर उन्होंने आगे ये भी कहा- ‘तुझे नहीं लगता कि गौरव की जगह कुनिका मैम डिजर्ब करती हैं ये जीतना। अगर फैन फॉलोइंग को छोड़ दें और बिग बॉस 19 के घर में योगदान को देखें तो’।
Advertisement
इस बीच, खबरों की माने तो, टिकट टू फिनाले की लास्ट की रेस प्रणीत मोरे और अशनूर कौर के बीच में हुई थी। इस तेज तर्रार मुकाबले में अशनूर ने आगे आते हुए जीत हासिल कर ली और सीधे फिनाले में पहुंचने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं।
ये भी पढ़ेंः Bigg Boss 19: शो की फाइनल रेस में हुआ बड़ा धमाका, इन कंटेस्टेंट ने 'टिकट टू फिनाले' में मारी बाजी