Bigg Boss 19 Nomination: कैप्टन बनते ही नेहल ने पलटा पासा, ये 4 सदस्य हुए नॉमिनेट, जानें किसपर खतरा ज्यादा
Bigg Boss 19 Nomination: बिग बॉस में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हो गया है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन है नॉमिनेट?
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19 Nomination: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को शुरू हुए 6 हफ्ते पूरे हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते हफ्ते में शो से जीशान कादरी एलिमिनेट हो गए हैं। घर में उन्होंने एक ग्रुप को जोड़कर रखा था। उनके जाने के बाद घर का पूरा माहौल बदल गया है। अब सातवें हफ्ते की शुरुआत धमाकेदार हुई है। इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हो गया है। इसमें घर की कैप्टन नेहल ने पूरा पासा पलट दिया है। आइए जानते हैं कौन-कौन हुआ है नॉमिनेट और किसपर खतरा सबसे ज्यादा मंडरा रहा है।
क्या था नॉमिनेशन टास्क?
इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क बाकी बार से बिल्कुल अलग था। इस बार घर में पानीपुरी का स्टॉल लगाया गया, जहां हर कंटेस्टेंट को अपने को-कंटेस्टेंट को पानीपुरी खिलाकर नॉमिनेट करना था। इसमें नियम ये था कि हर सदस्य ज्यादा से ज्यादा 5 पानीपुरी परोस सकता है, और जो सबसे ज्यादा खा लेगा, वह नॉमिनेशन में जाएगा। लेकिन टास्क के दौरान स्थिति बिगड़ गई। अभिषेक बजाज और अमल मलिक के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ी कि दोनों फिजिकल हो गए, जिसके बाद घरवालों को बीचबचाव करना पड़ा।
कैप्टन नेहल ने दिखाया अपना अधिकार
टास्क के बाद बिग बॉस ने कैप्टन नेहल चुडासमा को एक स्पेशल पावर दी गई। बिग बॉस ने उन्हें मौका दिया कि वे किसी एक सदस्य को नॉमिनेशन से बचा सकती हैं। इस अधिकार का इस्तेमाल करते हुए नेहल नेअपनी दोस्त फरहाना भट्ट को सेफ किया, जिससे गेम का पूरा समीकरण बदल गया।
इन चार सदस्यों पर मंडरा रहा है एविक्शन का खतरा
टास्क खत्म होने के बाद चार कंटेस्टेंट्स का नाम नॉमिनेशन लिस्ट में आया। इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं, उसमें मृदुल तिवारी, मालती चाहर, गौरव खन्ना और नीलम गिरी का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स और के मुताबिक, मेकर्स इस हफ्ते मिड-वीक एविक्शन प्लान कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो नीलम गिरी के शो से बाहर होने की सबसे ज्यादा संभावना बताई जा रही है। वीकेंड के वार पर भी होस्ट ने नीलम को सबसे वीक कंटेस्टेंट बताया।