अपडेटेड 22 November 2025 at 07:51 IST
Bigg Boss 19: 12वें हफ्ते में आकर शो से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, फूट-फूटकर रोए घरवाले
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' का 12वां हफ्ता चल रहा है। फिनाले के नजदीक आकर एक बड़े सदस्य का बेघर हो गया है, जिसके जानें से घर का माहौल काफी इमोशनल हो गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' का इस हफ्ते का सफर काफी इमोशन्स से भरा रहा है। फैमिली वीक में सभी कंटेस्टेंट अपने घरवालों से मिलकर भावुक हो गए थे। इसी बीच अब दर्शकों की नजर वीकेंड का वार पर है, जहां सलमान खान फैमिली वीक और घर में हुई चीजों पर कंटेस्टेंट से चर्चा करते दिखाई देंगे। पिछले हफ्ते कोई भी घर से एलिमिनेट नहीं हुआ था, इसलिए इस हफ्ते एक सदस्य का घर से बाहर होना तय हो गया है। हालांकि अभी तक किसी भी सदस्य का आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अपडेट्स से चर्चा तेज हो गई है।
कौन हो सकता है एविक्ट?
सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स और बिग बॉस की ताजा अपडेट देने वाले एक्स पेज के अनुसार बॉटम में मालती, तान्या और कुनिका सदानंद के होने की बात सामने आ रही है। बिग बॉस अपडेट देने वाले कई पेज यह दावा कर रहे हैं कि कुनिका सदानंद शो से बाहर हो चुकी हैं। उनके एविक्शन की खबरें X पर तेजी से ट्रेंड कर रही हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि के लिए दर्शकों को वीकेंड का वार एपिसोड का इंतजार करना होगा।
वोटिंग ट्रेंड्स में कौन आगे चल रहा है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते वोटिंग ट्रेंड्स में गौरव खन्ना सबसे आगे चल रहे हैं। उनके और फरहाना भट्ट के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर मालती चाहर को 'बिग बॉस ओटीटी 2' की विनर एल्विश यादव का और उनके फैनबेस का सपोर्ट मिलने से उनके वोटों में बढ़ोतरी हुई है। अब देखना होगा कि फिनाले में 19वें सीजन का विनर कौन बनता है।
वीकेंड का वार में क्या होगा खास
सोशल मीडिया पर सामने आए अपडेट्स और प्रोमो के मुताबिक इस वीकेंड के वार पर कई सदस्यों को शो के होस्ट फटकार लगाते हुए नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक फरहाना भट्ट को इलायची वाली घटना को लेकर डांट पड़ने वाली है, हालांकि उनकी मां की तारीफ भी होने वाली है। वहीं, गौरव खन्ना और उनकी पत्नी की जोड़ी को भी क्यूट बताते हुए उनकी सराहना होगी। इसके साथ ही होस्ट, अमाल मलिक द्वारा बिग बॉस को बायस्ड कहे जाने पर भी जमकर सुनाएंगे। वहीं शहबाज को भी डांट पड़ने वाली है। वीकेंड का वार में ही एक फन टास्क भी होगा, जिसका नाम होगा 'कौन बनेगी कुनिका की फेवरेट बहू?' इसमें फरहाना भट्ट, अशनूर कौर और तान्या मित्तल हिस्सा लेंगी। यह टास्क एपिसोड का मजेदार हिस्सा बनने वाला है।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 November 2025 at 07:51 IST