अपडेटेड 15 November 2025 at 08:37 IST
Bigg Boss 19: मुझे लगता है ये लेस्बियन है... कुनिका सदानंद ने मालती चाहर की सेक्सुअलिटी पर किया कमेंट, क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
कुनिका सदानंद ने मालती चाहर चौधरी की सेक्सुअलिटी पर कमेंट किया। उन्होंने तान्या मित्तल संग बातचीत के दौरान मालती को लेस्बियन कहा।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस' 19 अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। फिनाले में अब सिर्फ एक महीने का समय बचा है। ऐसे में घरवालों के बीच काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। इन सबके बीच कुनिका सदानंद का एक कमेंट वायरल हो रहा है। इसके लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया जा रहा है।
दरअसल, बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में एक स्पॉन्सर्ड टास्क हुआ। इसी दौरान तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच कहासुनी हो गई। ऐसे में तान्या मालती को लेकर कुनिका से बातचीत करती दिखीं। इस दौरान कुनिका ने मालती की सेक्सुअलिटी पर कमेंट किया।
टास्क के दौरान मालती-तान्या में कहासुनी
हुआ यूं कि टास्क के दौरान मालती बिंगो चाट की प्लेट तान्या के मुंह के नजदीक ले जाती हैं जिस पर तान्या काफी नाराजगी जाहिर करती हैं। तान्या तिलमिलाते हुए कहती हैं कि अगर प्लेट मुंह पर लग जाती फिर? इस पर मालती उन्हें गुस्से में जवाब देती हैं। तान्या उन्हें आइंदा से ऐसा नहीं करने की बात कहती हैं।
कुनिका ने मालती को बताया लेस्बियन
स्पॉन्सर्ड टास्क के बाद तान्या इस पूरे घटनाक्रम का जिक्र कुनिका से करती हैं। इसी बीच कुनिका तान्या से फुसफुसाते हुए कहती हैं कि उन्हें लगता है कि मालती लेस्बियन है। उनका पॉश्चर भी वैसा है। इतने में बिग बॉस उन्हें माइक पर बोलने को कहते हैं। बिग बॉस की आवाज सुनते ही कुनिका तान्या से नोटिस करने को कहती हैं।
Advertisement
कुनिका पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
अब कुनिका सदानंद के इस कमेंट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कुनिका के इस कमेंट को हॉटस्टार पर म्यूट भी नहीं किया।' दूसरे यूजर ने लिखा, ' क्या इस शब्द को अपमान की तरह इस्तेमाल किया गया है। ये सही नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये कुनिका क्यों बेवजह बोलती हैं।'


Advertisement


Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 15 November 2025 at 08:37 IST