अपडेटेड 6 October 2025 at 08:15 IST
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने किया वेजिटेरियन होने का दिखावा? ‘चिकन रोटी’ वाला वीडियो वायरल, तो सोशल मीडिया पर बंटे लोग
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल खुद को एक आध्यात्मिक इंफ्लुएंसर बताती हैं। यहां तक कि वो 'बिग बॉस 19' के घर में चिकन और अंडे वाले बर्तनों को हाथ भी नहीं लगाती हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ से आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। ये शो कभी कंट्रोवर्सी बनाने का एक मौका नहीं छोड़ता। इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं तान्या मित्तल जो अपनी बड़ी-बड़ी बातों को लेकर खासतौर पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह घेर लिया है।
तान्या मित्तल खुद को एक आध्यात्मिक इंफ्लुएंसर बताती हैं। वो दावा करती हैं कि वो शुद्ध शाकाहारी यानि वेजिटेरियन हैं। यहां तक कि वो ‘बिग बॉस 19’ के घर में चिकन और अंडे वाले बर्तनों को हाथ भी नहीं लगाती हैं।
‘बिग बॉस 19’ में चिकन खाती हैं तान्या मित्तल?
तान्या मित्तल ने शुरुआत से यही कह रखा है कि वो नॉन वेज को हाथ भी नहीं लगाती हैं और प्योर वेजिटेरियन हैं। हालांकि, ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बाद लोग उन्हें ‘दोगली और झूठी’ बता रहे हैं।
इस वीडियो में वो अपने को-कंटेस्टेंट अमाल मलिक से डिनर करने के लिए कह रही हैं। वो सिंगर-कंपोजर से कहती हैं- ‘खा ले चिकन रोटी, भूख लग रही है। मैंने भी सुबह से कुछ नहीं खाया है’। अब ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया है जिसके बाद लोगों को तान्या को और ट्रोल करने का मौका मिल गया है।
Advertisement
तान्या मित्तल फिर हुईं ट्रोल
इन दिनों सोशल मीडिया ट्रोलिंग का टॉप टारगेट बनी हुईं हैं तान्या मित्तल। अपनी अमीरी को फ्लॉन्ट करने के लिए नेटिजंस उन्हें वैसे ही ‘फेंकू’ बुलाते हैं। ऐसे में जब उनका ‘चिकन रोटी’ वाला वीडियो सामने आया तो लोगों ने ये मौका भी हाथ से जाने नहीं दिया।
कुछ लोगों ने लिखा कि ‘तान्या हमेशा झूठ बोलती आई है। वो नॉन वेज खूब खाती है और कहती है कि केवल सात्विक भोजन करती हैं’। हालांकि, इस क्लिप को लेकर सोशल मीडिया बंट गया है। जहां कुछ लोग तान्या को ‘झूठा’ करार दे रहे हैं, वहीं बहुत से लोग उनके सपोर्ट में भी आए हैं और लिख रहे हैं कि कैसे उन्होंने अमाल से चिकन खाने के लिए कहा था, वो खुद नहीं खा रही थीं।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 October 2025 at 08:15 IST