अपडेटेड 1 September 2025 at 17:22 IST
Bigg Boss 19: नॉमिनेशन का नया ‘रूम ऑफ फेथ’ टास्क क्या? इन कंटेस्टेंट्स पर मंडराया खतरा
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को पहली बार 'रूम ऑफ फेथ' देखने को मिलेगा। इसमें कंटेस्टेंट्स के रिश्ते और गेम स्ट्रेटजी दोनों को देखा जाएगा।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को शुरू हुए एक हफ्ता बीत गया है। शो के नॉमिनेशन टास्ट हमेशा से दिलचस्प देखने को मिलते रहे हैं। इस बार भी मेकर्स ने इसमें नया ट्विस्ट ऐड करके इसे और भी मजेदार बना दिया है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को पहली बार 'रूम ऑफ फेथ' देखने को मिलेगा। इसमें कंटेस्टेंट्स के रिश्ते और गेम स्ट्रेटजी दोनों को देखा जाएगा।
‘रूम ऑफ फेथ’ की नई एंट्री
इस हफ्ते घर के बीच में एक नया दरवाजा खुलेगा जिसका नाम होगा 'रूम ऑफ फेथ'। इसमें कंटेस्टेंट को लाल और हरे ट्रायंगल में बाटा जाएगा। लाल ट्रायंगल में खड़े तीन घरवाले नॉमिनेशन के खतरे में होंगे। वहीं हरे ट्रायंगल में खड़े तीन कंटेस्टेंट्स को ताकत का खेल मिलेगा। उन्हें ही फैसला लेना होगा कि लाल ग्रुप से किसे नॉमिनेट किया जाएगा।
ग्रीन ट्रायंगल में दिखेंगे ये कंटेस्टेंट्स
इस बार ग्रीन ट्रायंगल की कमान जीशान, अमाल और अभिषेक को मिली है। इन तीनों को घरवालों ने ही चुना है ताकि वे नॉमिनेशन का ठीक से रास्त तय कर सकें। उनका फैसला इस हफ्ते कई कंटेस्टेंट्स के गेम को पूरी तरह बदल सकता है।
किस पर मंडराया खतरा?
लाइव फीड अपडेट्स के मुताबिक, रेड ट्रायंगल में सबसे पहले अवेज दरबार, बसीर अली और नगमा मिराजकर खड़े दिखे हैं। ग्रीन ट्रायंगल के फैसले के बाद अवेज दरबार का नाम नॉमिनेशन लिस्ट में जुड़ गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते नॉमिनेशन की लिस्ट में अवेज दरबार, मृदुल, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक का नाम शामिल हो सकता है। हालांकि, ऑफिशियल लिस्ट का ऐलान अभी होना बाकी है। ये सिर्फ लाइव फीड में देखी गई रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 1 September 2025 at 17:22 IST