Bigg Boss 19: फैमिली वीक में आया ट्विस्ट, तान्या के भाई के बाद मालती के घर से दीपक चाहर की एंट्री पक्की, किस पर मंडराया खतरा?
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के फैमिली वीक में नए ट्विस्ट सामने आए हैं। वहीं तान्या मित्तल के भाई की एंट्री के बाद, अब मालती के भाई दीपक चाहर घर में आएंगे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19: इस बार ‘बिग बॉस 19’ का फैमिली वीक काफी इमोशनल रहा है। इसके साथ-साथ कई सरप्राइज भी देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां ज्यादातर कंटेस्टेंट्स के घरवाले घर में पहुंचे चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ मालती चाहर के परिवार से किसी के भी आने की जानकारी सामने नहीं आ रही थी। इसकी वजह से कई फैंस के बीच हलचल पैदा हो गई थी, लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट ने सारी कंफ्यूजन दूर कर दी है। मालती चाहर के भाई और इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर की घर में एंट्री होने वाली है।
फैमिली वीक शुरू होने के बाद भी मालती चाहर के परिवार का कोई सदस्य बिग बॉस हाउस में नहीं पहुंचा था। पहले ये खबरें थीं कि उनका परिवार शायद शो में नहीं आएंगे। इसी बीच एपिसोड में फैमिली वीक का बैनर हटते देख मालती का परेशान होना भी तय माना जा रहा था।
मालती चाहर के घर से दीपक चाहर करेंगे एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीकेंड के वार में मालती के भाई दीपक चाहर घर में एंट्री करेंगे। वह फैमिली वीक में पहुंचने वाले आखिरी गेस्ट होंगे। इस खबर ने मालती के फैंस को राहत दी है, जो लगातार उनकी इमोशनल जर्नी को देखकर परेशान हो रहे थे।
तान्या के भाई ने घरवालों से की मजेदार बातचीत
वहीं, दूसरी तरफ, तान्या मित्तल के भाई अम्मू पहले ही घर में आ चुके हैं। उनकी एंट्री अगले एपिसोड में देखने को मिलेगी। घरवालों ने उनसे तान्या के काम से लेकर उनके घर की सुविधाओं तक के तमाम तरह के सवाल पूछे। प्रणित ने तो मजाक-मजाक में किचन की लिफ्ट तक के बारे में पूछ लिया। हालांकि, अम्मू ने जवाब दिया पर पूरा खुलासा एपिसोड में दिखेगा। अम्मू ने बताया कि उनके दादाजी तान्या को बहुत मिस कर रहे हैं और उन्होंने अपने प्यार की निशानी के रूप में तान्या के लिए शॉल भेजी है। साथ ही उन्होंने सभी घरवालों को ग्वालियर आने का निमंत्रण भी दिया है।
Advertisement
कौन होगा घर से बेघर?
एविक्शन की बात करें तो सोशल मीडिया पर चल रही वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार इस हफ्ते मालती चाहर के बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कुनिका भी खतरे में हैं, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वह फाइनलिस्ट बन सकती हैं। अभी तक चैनल द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।