Bigg Boss 19: अशनूर कौर ने उतारी तान्या मित्तल की ऐसी नकल, खूब हंसे अमाल मलिक; VIDEO में देखिए घरवालों का रिएक्शन

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में अशनूर कौन ने तान्या मित्तल की एक्टिंग करके सभी घरवालों का दिल जीत लिया। उनकी एक्टिंग देखकर पूरा घर हंस-हंसकर लोटपोट हो गया।

Follow : Google News Icon  
Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 | Image: X

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' का 11वां हफ्ता चल रहा है। इस हफ्ते कुल पांच लोगों पर बेघर होने की तलवार लटक रही है। इस शो में हर दिन झगड़े और ड्रामे देखने को मिलते हैं, वहीं अब घर में थोड़ी रौनक और मस्ती लौट आई है। बीते कई दिनों से बिग बॉस का माहौल काफी उदास था, लेकिन इस बार घर में हंसी और खुशी का माहौल बन गया है। नए प्रोमो में देखा गया कि एक्ट्रेस अशनूर कौन ने तान्या की एक्टिंग कर सभी घरवालों का मूड फ्रेश कर दिया।

अशनूर ने उतारी तान्या मित्तल की एक्टिंग

शो के नए प्रोमो में देखा गया है कि अशनूर कौर घरवालों के सामने तान्या मित्तल की नकल उतार रही हैं। उनकी एक्टिंग देखकर अमाल मलिक, अभिषेक बजाज, शहबाज बदेशा और गौरव खन्ना हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। सीन की शुरुआत तब होती है जब अशनूर इलायची वाली चाय लेकर आती हैं और गौरव खन्ना उन्हें कहते हैं कि पहला कप अमाल यानी अभिषेक बजाज को दें। लेकिन अशनूर कप जीशान का नाम लेते हुए गौरव को थमा देती हैं। ठीक वैसे ही जैसे तान्या मित्तल अपने ग्रुप में सबका ध्यान रखती थीं।

अशनूर ने तान्या की नकल से जीता सबका दिल

प्रोमो के दूसरे हिस्से में अशनूर, तान्या के अंदाज में चाय लेकर अमाल मलिक के पास जाती हैं। उन्होंने सिर पर कपड़ा डालकर एकदम तान्या की स्टाइल कॉपी की हुई है। अमाल पहले तो उन्हें इग्नोर करते हैं, लेकिन अशनूर अपनी एक्टिंग से उन्हें चाय पीने के लिए मना लेती हैं। उनकी यह परफॉर्मेंस देखकर घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। यहां तक कि अमाल खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

फैंस ने मजेदार एक्टिंग पर किया रिएक्ट

इस प्रोमो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर अशनूर कौर की तारीफों की बौछार हो रही है। फैंस कह रहे हैं कि उनकी मिमिक्री और टाइमिंग ने बिग बॉस हाउस में ताजगी भर दी है। जहां एक ओर पिछले हफ्तों में घर में लगातार झगड़े और तनाव देखने को मिले थे, वहीं इस हल्के-फुल्के पल ने शो को नया मजेदार मोड़ दे दिया है। दर्शकों को अब बस इस प्रोमों के एपिसोड का इंताजर है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  नील-ऐश्वर्या के बीच दरार! सोशल मीडिया पर दिखा रिश्ते का असर

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड