Bharti Singh: दूसरे बेटे काजू से 4 दिन बाद मिलकर भावुक हुईं भारती सिंह, अस्पताल से शेयर किया पहला अनुभव

Bharti Singh: भारती सिंह अब दूसरे बच्चे की मां बन गईं हैं, अब वह अपने बेटे से चार दिन बाद मिली हैं। अस्पताल से ही वीडियो शेयर करके उन्होंने बेटे से मिलने का अनुभव शेयर किया है।

Follow : Google News Icon  
Bharti Singh
Bharti Singh | Image: yt grab

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को जी रही हैं। हाल ही में दूसरी बार मां बनीं हैं, फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं से अपने फैंस के साथ इस खास सफर को व्लॉग के जरिए शेयर कर रही हैं। भारती ने अपने दूसरे बेटे का नाम प्यार से काजू रखा है और अब उन्होंने बेटे से पहली मुलाकात का इमोशनल अनुभव भी शेयर किया है।

NICU में बेटे से मिलीं भारती सिंह

हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में भारती सिंह ने डिलीवरी के बाद का अपना अनुभव को बताया। उन्होंने बताया है कि दूसरे बेटे के बाद जब उन्होंने पहली बार जमीन पर कदम रखा तो ऐसा लगा जैसे किसी लंबी लड़ाई के बाद उठी हैं। इसके बाद वह अपने बेटे काजू से मिलने NICU जाती नजर आईं। डिलीवरी के चार दिन बाद बेटे से मिलते ही भारती खुद को रोक नहीं पाईं और वह भावुक हो गईं।

काजू की सेहत की दी अपडेट

बेटे से मिलने के बाद भारती सिंह ने राहत की सांस लेते हुए बताया कि काजू बिल्कुल ठीक है और दूध भी पी रहा है। उन्होंने कहा कि काजू की सभी रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं और डॉक्टर जल्द ही उसे उनके पास शिफ्ट कर सकते हैं। यह कहते हुए भारती काफी इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों में आंसू नजर आए।

हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह हैं आइडियल कपल

गौरतलब है कि भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। साल 2022 में भारती ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम लक्ष्य है और जिसे वे प्यार से गोला बुलाते हैं। अब भारती दूसरी बार बेटे की मां बनी हैं और जन्म से पहले ही उन्होंने बच्चे का नाम काजू रख दिया था। फिलहाल उन्होंने दूसरे बच्चे का फेस रिवील नहीं किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो भारती सिंह हाल ही में शो 'लाफ्टर शेफ 3' में बतौर होस्ट के तौर पर नजर आ रही थीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं स्वादिष्ट आटा और ड्राई फ्रूट लड्डू, सेहत और मिठास का कॉम्बो

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड