Video: दूसरे बेटे के जन्म के बाद घर लौटीं भारती सिंह, काजू को लेकर पैप्स से हंसी-मजाक करते नजर आए कपल

Bharti Singh-Harsh Limbachiyaa Video: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अब दूसरे बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। अब कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बच्चे को अस्पताल से वापिस लेकर घर लौट रहे हैं।

Bharti Singh-Harsh Limbachiyaa Video
Bharti Singh-Harsh Limbachiyaa Video | Image: Instagram

Bharti Singh-Harsh Limbachiyaa Video: टीवी की फेमस कॉमेडियन और लाफ्टर क्वीन भारती सिंह अपने दूसरे बेटे के जन्म के बाद अब अस्पताल से डिसचार्ज हो चुकी हैं। 24 दिसंबर को कपल को अपने बड़े बेटे गोला के साथ अस्पताल से घर जाते हुए देखा गया। इस दौरान भारती का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह हमेशा की तरह अपने मजाकिया अंदाज में पैपराजी से बातचीत करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अस्पताल से घर लौंटीं भारती सिंह

भारती सिंह ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। फिलहाल उन्होंने बेटे का नाम उन्होंने प्यार से काजू रखा है। बेटे के जन्म के बाद पहली बार भारती ने पैपराजी से खुलकर बात करती हुई नजर आई हैं। पैपराजी ने जब काजू के बारे में पूछा तो भारती ने हंसते हुए कहा कि अब काजू पक गया है और वह उसे घर ले जा रही हैं। डिसचार्ज के बाद वह काफी खुश और रिलैक्स्ड नजर आईं। वहीं, हर्ष लिंबाचिया ने भी पैपराजी को बताया कि काजू बिल्कुल ठीक है और जल्द ही वे सभी को अपने बेटे की झलक दिखाएंगे।

पैप्स से किया हंसी-मजाक

भारती सिंह ने पैपराजी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और हमेशा की तरह अपने हल्के-फुल्के अंदाज से माहौल को खुशनुमा बना दिया। अब इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे कपल के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

फैंस ने दिए रिएक्शन

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारती दीदी काफी प्यारी हैं और उनका नेचर बहुत सच्चा है। वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया कि शायद भारती ही एक ऐसी इंसान हैं जिनसे कोई नफरत नहीं कर सकता, न ड्रामा और न ही नखरे।

Advertisement

कपल के बारे में

बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी साल 2017 में हुई थी। साल 2022 में यह कपल पहली बार माता-पिता बने थे और बेटे गोला का इस दुनिया में स्वागत किया था। अब 2025 में भारती ने दूसरी बार मां बनने की खुशी का अनुभव कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: तीसरे हफ्ते भी नहीं थमी 'धुरंधर' की रफ्तार, रणवीर सिंह ने तोड़े रिकॉर्ड

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड