Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; जानिए क्या है वजह...
Bharti Singh Hospitalized: कॉमेडियन भारती सिंह पेट में दर्द की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bharti Singh Hospitalized: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपनी कमाल की कॉमेडी और जबरदस्ट शो होस्टिंग के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल भारती अपनी खराब तबीयत को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें हाल ही में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था।
इसी बीच भारती ने अपने एक व्लॉग वीडियो के जरिए बताया कि उन्हें पिछले तीन दिनों से पेट में दर्द हो रहा था, शुरुआत में उन्होंने इसे गैस्ट्रोनल समझकर टाल दिया था लेकिन जब दर्द ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने मेडिकल हेल्प लेने का फैसला किया, जिसके बाद भारती को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
व्लॉग के मुताबिक, भारती के कुछ मेडिकल टेस्ट हुए है। जिसमें पित्ताशय में पथरी के कारण उनके पेट में तेज दर्द होने की बात सामने आई है। इसकी पुष्टि अस्पताल के डॉक्टरों ने की है। यही वजह है कि वह पेट में दर्द की समस्या होने के चलने कुछ खाने में भी असक्षम महसूस कर रही हैं।
वहीं, व्लॉग में भारती अपने बेटे गोला को याद करते हुए काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने अपेन फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि वह अस्पताल से वीडियो शूट कर रही हैं। उन्होंने वीडियो में आगे बताया कि दर्द की वजह से वह पिछले तीन दिनों से अपने परिवार को सोने नहीं दे रही हैं।
Advertisement
इतना ही नहीं भारती ने यह भी बताया कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया पिछले दो दिनों से उनकी वजह से सो नहीं पाए हैं। उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है। और खुलासा किया कि वह कुछ भी नहीं खा पा रही हैं क्योंकि उनके पेट में दर्द हो रहा है। बहरहाल, भारती के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होकर घर वापस लौटने की कामना कर रहे हैं।