अपडेटेड 30 April 2024 at 07:19 IST

क्या आपने देखी आरती सिंह की ये अनोखी विदाई? दूल्हे को थार में बैठाकर निकलीं, देखते रह गए भाई कृष्णा

Arti Singh Vidai: आरती सिंह की विदाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने घरवालों से मिलने के बाद अपने ससुराल जाती नजर आ रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Arti Singh Video
आरती सिंह की विदाई | Image: instagram

Arti Singh Vidai: आरती सिंह की शादी के वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर खूब लोगों का ध्यान बटोर रहे हैं। उन्होंने लाल जोड़े में अपने मंगेतर दीपक चौहान को अपना हमसफर बनाया और सात फेरे लेने के बाद खुद ही उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गई। यकीन नहीं आ रहा है तो उनकी विदाई का ये वीडियो ही देख लो।

सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह की विदाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने घरवालों से मिलने के बाद अपने ससुराल जाती नजर आ रही हैं। हालाँकि, जो उनका ससुराल जाने का तरीका होता है, वो फैन्स का दिल जीतने के लिए काफी है।

आरती सिंह की अनोखी विदाई

इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक्ट्रेस खुद गाड़ी चलाते हुए अपने पति को ले जा रही हैं। कपल जीप में बैठा होता है और अपनी ज़िंदगी के इस नये चैप्टर की मिलकर शुरुआत करने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Arti Singh (@artisinghkishadi)

इस वीडियो में आरती सिंह ने वही पिंक साड़ी पहनी है जो उन्होंने फेरे के समय पहनी थी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। लोग दूल्हा दुल्हन के इस अनोखे और हटके अन्दाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Advertisement

लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर हैं। एक ने लिखा- यहां तो दुल्हन दूल्हे को लेकर गई है। वहीं दूसरा फैन कमेंट करते हुए लिखता है- अब ये आरती सिंह ने नया ट्रेंड शुरू कर दिया, अब सब इसी को फॉलो करेंगे। एक लिखता है- आने वाले समय में यही होगा, दूल्हे की विदाई होगी।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Arti Singh (@artisinghkishadi)

आरती सिंह ने शादी के बाद पति संग दिया पोज

हाल ही में आरती सिंह को शादी के बाद अपने पति दीपक चौहान के साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान उन्होंने रेड साड़ी पहनी हुई थी और सुहागन के लुक में नजर आ रही थी। उनके चेहरे पर नई नवेली दुल्हन का ग्लो देखते ही बन रहा था। दूसरी और उनके पति कैजुअल लुक में दिखाई दिये।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'मेरा मतलब है कैसे...?' 74 की उम्र में हेवी वर्कआउट करते दिखे राकेश रोशन, बेटे ने शेयर की वीडियो

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 30 April 2024 at 07:19 IST