तलाक के बाद मौनी रॉय के अफेयर की उड़ी अफवाह, टीवी के इस बड़े एक्टर संग नाम जुड़ने पर मचा बवाल; भड़के सितारे
मौनी रॉय संग अफेयर की खबरों पर अभिनेता अर्जुन बिजलानी का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हर दोस्ती में व्यूज के लिए रोमांटिक एंगल की जरूरत नहीं होती। अर्जुन ने लोगों से हमारी 15 साल पुरानी दोस्ती को रोमांटिक एंगल न देने की अपील की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Mouni Roy news: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्टर मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पति सूरज नांबियार से तलाक की खबरों के बीच अब सोशल मीडिया पर मौनी रॉय के अफेयर की अफवाहें भी तेजी से उड़ने लगी हैं। हाल ही में एक पेज ने मौनी रॉय का नाम टीवी के एक बेहद मशहूर एक्टर के साथ जोड़ना शुरू कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक नया बवाल खड़ा हो गया है। हालांकि, इन बेबुनियाद अफवाहों पर अब खुद उस अभिनेता का गुस्सा फूट पड़ा है।
15 साल पुराने रिश्ते को दिया जा रहा गलत नाम
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक पैपराजी पेज ने मौनी रॉय और टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी के रिश्ते को लेकर झूठी खबरें फैलानी शुरू कर दीं। मौनी और अर्जुन पिछले 15 सालों से एक-दूसरे के बेहद करीबी दोस्त हैं। एक्टर इस मुश्किल वक्त में एक सच्चे दोस्त की तरह उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि अर्जुन तब भड़क गए, जब दोनों की दोस्ती को 'रोमांटिक' एंगल दिया जाने लगा।
पहले भड़कीं क्रिस्टल डिसूजा, अब अर्जुन ने लगाई क्लास
इस फर्जी खबर के सामने आते ही सबसे पहले टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने सोशल मीडिया पर आकर इन अफवाहों को फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया। क्रिस्टल ने साफ शब्दों में कहा कि किसी के पर्सनल लाइफ के मुश्किल दौर का इस तरह तमाशा बनाना बेहद शर्मनाक है।
क्रिस्टल के बाद अब खुद अर्जुन बिजलानी ने भी चुप्पी तोड़ते हुए पैपराजी की जमकर क्लास लगाई है। अर्जुन ने कहा कि जो लोग 15 सालों से ज्यादा समय से एक-दूसरे के दोस्त हैं, उन्हें सिर्फ क्लिकबेट हेडलाइंस के लिए कपल के रूप में पेश करना गलत है। एक्टर ने साफ किया कि कभी-कभी मुश्किल दौर से गुजर रहे दोस्त का साथ देना सिर्फ एक दोस्ती का हिस्सा होता है, जिसे हर बार रोमांटिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।
Advertisement
फैंस भी सपोर्ट में उतरे
इस बयान के सामने आने के बाद अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। फैंस का कहना है कि मौनी रॉय इस समय अपनी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए।