'अगले जन्म में प्यार देना मम्मी', ICU में भर्ती हैं अनुराग डोभाल, LIVE आकर की थी जान देने की कोशिश; अब कैसी है हालत?
बाबू भैया के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल बीते कुछ दिनों से परिवार से तंग आकर डिप्रेशन में थे। उन्होंने इस बात का जिक्र कई बार किया। इस बीच शनिवार को उन्होंने कथिततौर पर अपनी जान देने की कोशिश की। अब उनके मैनेजर ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Anurag Dobhal Suicide Attempt: 'बिग बॉस 17' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने बीते दिनों कथिततौर पर सुसाइड करने की कोशिश की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज रफ्तार गाड़ी भगाते हुए अपनी मानसिक परेशानियों का जिक्र किया। तभी अचानक उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं। यूके राइडर के फैंस घबराए हुए हैं और उनकी हालत के बारे में जानना चाह रहे हैं। इस बीच अनुराग के मैनेजर ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है।
खुद को अनुराग डोभाल का मैनेजर बताने वाले रोहित पांडे का कहना है कि यूके राइडर अभी आईसीयू में हैं। उन्हें दुआओं की सख्त जरूरत है।
अब कैसी है अनुराग की हालत?
रोहित पांडे ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'उन्हें अभी दूसरे हॉस्पिटल में ट्रांसफर किया गया है। फिलहाल वो आईसीयू में हैं और कृपया उनके लिए दुआ करें। हम डॉक्टरों और बाकी सभी के संपर्क में हैं। हमारा साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद, खासकर उन फैंस का जिन्होंने मुझे अनुराग डोभाल का पता लगाने और उनके लिए मदद जुटाने में सहयोग किया। आप लोग सचमुच भगवान हो।'
इससे पहले उन्होंने लिखा था, 'टीम यूके राउडर की तरफ से मैं अनुराग डोभाल के मैनेजर के रूप में पुष्टि करता हूं कि अभी वो हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। कृपया इसे आधिकारिक बयान ही मानें और इस स्थिति के बारे में बार-बार कॉल करने से बचें। बाकी अपडेट आने पर सही समय पर शेयर कर दिया जाएगा।' बताया जा रहा है कि हादसे के बाद भी अनुराग के परिवार का कोई सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा। मां-बाप-भाई के साथ-साथ पत्नी भी उनकी हालत जानने के लिए मौके पर मौजूद नहीं है।
Advertisement
परिवार से तंग आकर की जान देने की कोशिश?
बाबू भैया के नाम से जाने जाने वाले अनुराग डोभाल खुद कई बार बता चुके हैं कि वो डिप्रेशन में है। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उनके पेरेंट्स उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं। भाई भी उन्हें परेशान करता है। घरवालों से तंग आकर उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई। इतना ही नहीं, अपने व्लॉग में उन्होंने सुसाइड को लेकर भी हिंट दिया था। इस दौरान वो पूरी तरह से टूटे हुए नजर आए थे।
150 की स्पीड में दौड़ाई कार फिर...
इसके बाद शनिवार को अनुराग ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद के डासना में लाइव आकर जान देने की कोशिश की। लाइव स्ट्रीम के दौरान उनकी गाड़ी 150 किलोमीटर प्रति घंट की रफ्तार पर दौड़ रही थी। परिवार से मिल रही मानसिक परेशानी के बारे में बात करते हुए 'अगले जन्म में प्यार देना मम्मी' और 'ये मेरा आखिरी राइड है' जैसे शब्द कहे। इस बीच अचानक हाई स्पीड कार ने बैलेंस खो दिया और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Advertisement
घटना के बाद दर्द से कराहते आए नजर
घटना के बाद अनुराग डोभाल का एक वीडियो सामने आए है, जिसमें वो दर्द से कराहते हुए दिखाई दिए। वो कुछ बोलने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन साफ आवाज नहीं आ रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, वहीं कुछ लोग उन्हें संभालते नजर आए। कुछ और तस्वीरों में अनुराग की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिख रही है।