Anupama 26th October 2021 Written Update: लाख कोशिशों के बाद भी अनुपमा को ट्रिप पर जाने से नहीं रोक सका वनराज
Anupama 26th October 2021 Written Update: बापूजी अनुपमा से कहते हैं कि वह दर्द को अपने अंदर ना छुपाए और शाह परिवार में सबकुछ ठीक हो जाए इसके लिए दोनों भगवान से प्रार्थना करते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anupama 26th October 2021 Written Update: टेलीविजन शो अनुपमा (Anupama television Show) में अबतक आपने देखा कि काव्या (Kavya) अनुज (Anuj) पर अनुपमा (Anupama) की खातिर उसे अपमानित करने का आरोप लगाती है। वह ऑफिस में अनुज और अनुपमा के रिश्ते पर सवाल उठाती है। अनुज काव्या को नौकरी से निकाल देता है। इस बात से नाराज होकर वह अनुपमा को खरी-खोटी सुना देती है। आगे अनुज और अनुपमा अहमदाबाद का साइट देखने जाने की तैयारी करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Anupama 25th October 2021 Written Update: अनुपमा के अपमान के बाद अनुज ने काव्या को नौकरी से निकाला
आगे आप देखेंगे कि काव्या को नौकरी से निकालने पर वनराज अनुपमा के ऊपर सारा दोष मढ़ देता है। यह देखकर अनुपमा हैरान हो जाती है। वनराज उसे लड़ने के लिए उकसाता है। अनुपमा वनराज को धक्का देती है लेकिन समर उसे संभाल लेता है। बाद में अनुपमा वनराज को सूचित करती है कि वह अनुज के साथ अहमदाबाद के बाहरी इलाके में एक बिजनेस मीटिंग के लिए जा रही है। वहीं हसमुख अनुपमा पर गर्व महसूस करता है। काव्या भी अनुपमा को ताना मारती है, जिससे वनराज नाराज हो जाता है।
हसमुख अनुपमा से मिलता है और अनु अपने बापूजी से बिजनेस ट्रिप पर जाने से पहले अनुमति ना मांगने के लिए माफी मांगती है। बापूजी अनुपमा से कहते हैं कि वह दर्द को अपने अंदर ना छुपाए और शाह परिवार में सबकुछ ठीक हो जाए इसके लिए दोनों भगवान से प्रार्थना करते हैं।
Advertisement
एपिसोड में आगे आप देखेंगे कि अनुपमा अक्षरा से मिलती है और दोनों अपने परिवार की चिंता को दूर करने के लिए शुभ धागा बांधते हैं। अक्षरा और अनुपमा के बीच बातचीत होती है और दोनों सोचते हैं कि अगली बार जैमिंग करेंगे।
वनराज, अनुपमा को अनुज के साथ बिजनेस ट्रिप पर जाने से रोकने की कोशिश करता है, लेकिन अनु उसकी बात नहीं मानती है। पड़ोस की महिलाएं अपनी बहुओं को अनुपमा से दूर रखने के लिए कहती हैं। रास्ते में अनुपमा और अनुज मंदिर में रुक जाते हैं और वहीं भगवान से प्रार्थना करते हैं।
Advertisement
Precap: अनुज अनुपमा से पूछता है कि वह दोबारा शादी करने के बारे में क्यों नहीं सोचती है। बाद में अनुज और अनुपमा के कार का एक्सीडेंट हो जाता है। दूसरी तरफ वनराज को अनुपमा की चिंता होती है।