अब TV में होगी Anil Kapoor की एंट्री, होस्ट करेंगे फैमिली क्विज गेम शो India Ke Top 1%; जानें कब और कहां देखें?
Anil Kapoor TV Show: जल्द ही अनिल कपूर टीवी में नजर आने वाले हैं। बता दें कि उनका फैमिली क्विज गेम शो छोटे परदे पर आने वाला है। तो चलिए जानते हैं क्या है शो की पूरी डिटेल।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anil Kapoor India Ke Top 1% Show Details: टीवी और सिनेमा लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बॉलीवुड के एवरग्रीन सुपरस्टार अनिल कपूर जल्द ही एक नए और रोमांचक गेम शो के साथ छोटे पर्दे पर लौटने जा रहे हैं। स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार मिलकर भारत का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ लेकर आ रहे हैं, जिसे खुद अनिल कपूर होस्ट करेंगे। इस धमाकेदार शो का प्रीमियर 5 सितंबर को होने जा रहा है।
क्या है इस शो की खासियत?
दुनियाभर के कई देशों जैसे अमेरिका, नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया में धूम मचाने के बाद, पॉपुलर इंटरनेशनल फॉर्मेट 'द 1% क्लब' अब भारत में आ रहा है। यह कोई आम क्विज शो नहीं है, जहां सिर्फ आपकी जनरल नॉलेज या किताबी ज्ञान की परीक्षा ली जाए। यह शो आपकी सोच, कॉमन सेंस, लॉजिक और ऑब्ज़र्वेशन पावर पर आधारित है। शो के मेकर्स के मुताबिक, इसमें जीत इस बात से तय नहीं होगी कि आप कितना जानते हैं, बल्कि इस बात से तय होगी कि आप किसी स्थिति में कैसा सोचते हैं।
इस गेम शो की सबसे मजेदार बात यह है कि इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि स्टूडियो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ घर बैठे परिवार का हर सदस्य भी इसमें हिस्सा ले सकता है। यह हर लिविंग रूम को एक फन-फिल्ड फैमिली गेम नाइट में बदल देगा।
अनिल कपूर का उत्साह
शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “यह शो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। यह आपको हर पल सतर्क रखेगा और सरप्राइज करेगा। यहां सवाल सिर्फ ज्ञान का नहीं, बल्कि आपके प्रेज़ेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता का है। घर बैठे हर कोई इस खेल का हिस्सा बन सकता है। अगर आपको लगता है कि आपमें भारत के टॉप 1% में शामिल होने का दम है, तो इस चैलेंज के लिए तैयार हो जाइए।”
Advertisement
कब और कहां देखें?
फैमिली और दोस्तों के साथ वीकेंड या फेस्टिव सीजन का मजा दोगुना करने के लिए तैयार हो जाइए। 'इंडिया के टॉप 1%' को आप 5 सितंबर से हर हफ्ते सिर्फ स्टार प्लस टीवी चैनल और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर देख सकते हैं।
यह जरूर पढ़ें: Lock Upp 2 Winner: Shivangi Joshi को हराकर Shreya Kalra ने हासिल की जीत, जानिए कितने वोटों ने पलटी बाजी, VIDEO