अपडेटेड 25 April 2023 at 07:26 IST

TMKOC: जेठालाल की मां के साथ छुट्टियां मना रहे हैं चंपक चाचा, जानें उनकी रियल लाइफ फैमिली के बारे में

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में चंपकलाल गड़ा का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट इन दिनों अपनी पत्नी के साथ वैकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Amit Bhatt (PC: Instagram)
Amit Bhatt (PC: Instagram) | Image: self

Champaklal Gada: टीव शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 14 सालों से अधिक समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। एक-एक किरदार का नाम लोगों की जुबान पर रटा हुआ है। शो में जेठालाल के पिताजी का रोल भी काफी रोचक है। फैंस को चंपकलाल गड़ा की एक्टिंग काफी पसंद आती है। चंपकलाल का किरदार असल में अमित भट्ट निभाते हैं। 

भले ही शो में अमित भट्ट एक 70 साल के उम्र के शख्स का रोल प्ले कर रहे हैं, लेकिन असल में उनकी उम्र केवल 50 साल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वे जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी से भी 4 साल छोटे हैं। अमित भट्ट को घूमने-फिरने का काफी शौक है। हाल ही में वो अपनी पत्नी के साथ सिडनी में छुट्टियां मनाने गए। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं अमित भट्ट

अमित भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर ही वह अपनी फैमिली की फोटोज शेयर करते रहते हैं। अमित की पत्नी का नाम कृति भट्ट है। कपल के दो जुड़वा बच्चे भी हैं। कई बार अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फनी वीडियोज बनाते भी नजर आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ वैकेशन की फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amit Bhatt (@amitbhatt9507)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amit Bhatt (@amitbhatt9507)

इसे भी पढ़ें- Laughter Queen Bharti का बेटा गोला खाता है Super Food, जानते हैं क्या!

Advertisement

कई टीवी सीरियल में किया है काम

अमित भट्ट का जन्म सन 1972 में गुजरात के सौराष्ट्र में हुआ था। वर्तमान में उनकी उम्र 50 साल है। कई सालों तक उन्होंने थियेटर में भी काम किया है। आज दर्शक उन्हें चंपकलाल या चंपक चाचा के नाम से अधिक जानते हैं। असली पहचान भी उन्हें तारक मेहता शो से ही मिली है। अमित भट्ट इसके अलावा भी कई शो का हिस्सा रह चुके हैं। साल 1998 में टीवी शो ‘CID’ से उन्होंने छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके बाद वो ‘खिचड़ी’, ‘यस बॉस’, ‘चुपके-चुपके’, और ‘एफआईआर’ जैसे कई शोज में नजर आए। अमित भट्ट ने साल 2018 में आई फिल्म ‘लवयात्री’ में भी काम किया है। शानदार अभिनय के लिए अमित भट्ट को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें-  Hina Khan ने फैंस को कराया कश्मीर की वादियों से रूबरू, डल झील और शिकारा की सैर करती दिखीं एक्ट्रेस

Advertisement

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 24 April 2023 at 23:31 IST