अपडेटेड 23 July 2024 at 08:34 IST
Jasmin Bhasin: दर्द से तड़प रहीं एक्ट्रेस, अचानक दिखना हुआ बंद, बॉयफ्रेंड अली गोनी ने ऐसे किया चीयर
Jasmin Bhasin: जैस्मिन भसीन इन दिनों बड़े दर्द से गुजर रही हैं। उनका कॉर्निया डैमेज हो गया है। इस मुश्किल घड़ी में उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी उनके साथ हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Jasmin Bhasin: टीवी और पंजाबी मूवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों बड़े दर्द से गुजर रही हैं। उनका कॉर्निया डैमेज हो गया है। उन्होंने हाल ही में एक इवेंट में लेंस लगाया था जिसके बाद से उन्हें काफी दर्द हो रहा था। बाद में उन्हें दिखना बंद हो गया। अब इस मुश्किल घड़ी में उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी (Aly Goni) ने उन्हें मोटिवेट करते हुए एक पोस्ट किया है।
आंखों में लेंस लगाना जैस्मिन भसीन को काफी भारी पड़ गया है। अब उनका कॉर्निया डैमेज हो गया है जिसके कारण एक्ट्रेस को अचानक दिखना बंद हो गया था। वह दर्द से तड़प रही हैं जिसका खुलासा हाल ही में उन्होंने किया है।
जैस्मिन भसीन के लिए बॉयफ्रेंड अली गोनी का पोस्ट
जहां फैंस लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने चहेती एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं इस बीच, उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी भी उनका साथ बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी पार्टनर जैस्मिन के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वह उन्हें बाहों में पकड़े नजर आ रहे हैं जबकि एक्ट्रेस मुस्कुरा रही होती हैं। इसे शेयर करते हुए अली ने कैप्शन में लिखा- सबसे ज्यादा मजबूत।
उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं जैस्मिन भसीन ने भी रिएक्ट करते हुए लाल दिल वाली इमोजी लगाई है। बता दें कि 2020 में ‘बिग बॉस 14’ में एक साथ दिखाई देने के बाद से ही जैस्मिन भसीन और अली गोनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों का प्यार किसी से छिपा नहीं है और अब तो दोनों खुलकर एक-दूसरे पर प्यार न्योछावर करते हैं।
Advertisement
जैस्मिन भसीन की आंखों को क्या हुआ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैस्मिन एक इवेंट के लिए तैयार हो रही थीं और जैसे ही उन्होंने कॉन्टैक्ट लेंस पहना, उनकी आंखों में दर्द होने लगा। ये दर्द धीरे-धीरे तेज हो गया। कुछ देर बाद उन्हें कुछ भी ठीक से दिखना बंद हो गया था। उन्होंने सनग्लासेस पहनकर जैसे तैसे इवेंट तो निकाल दिया लेकिन बाद में उन्होंने डॉक्टर को दिखाया।
इवेंट की वजह से वो तुरंत डॉक्टर के पास नहीं गई थी लेकिन बाद में जब गई तो पता चला कि उनका कॉर्निया डैमेज हो गया है। वह काफी दर्द में हैं और उनको रातों को नींद भी नहीं आती है। फिलहाल उन्हें ठीक से कुछ भी नहीं दिख रहा है। डॉक्टर का कहना है कि उन्हें रिकवर होने में 4-5 दिन लग जाएंगे।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 July 2024 at 08:38 IST