'प्यार देने के लिए शुक्रिया...', 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' शो पर अक्षय कुमार की डबडबाई आंखें, फैंस भी हुए भावुक; आखिर क्यों?
'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का प्रोमो सामने आया है जिसमें अक्षय कुमार इमोशन होते दिखाई दिए। उन्हें देख फैंस भी भावुक हो गए। आखिर क्यों?
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का ग्रैंड फिनाले 27 मार्च को होने वाला है। फिनाले में कभी खुशी तो कभी कम का मिक्स्चर देखने को मिलेगा। आखिरी एपिसोड से पहले, सोनी लिव ने मजेदार प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें 'खिलाड़ी कुमार' के हंसने-खिलखिलाने और मस्ती की झलक है। लेकिन अंत में कुछ ऐसा हुआ कि उनकी आंखें नम हो हुईं।
शो के सामने आए नए प्रोमो में मेकर्स की ओर से अक्षय कुमार के लिए स्पेशल वीडियो तैयार किया गया है। इसमें शो में अक्षय की जर्नी के खास मोमेंट्स दिखाए गए हैं। इस 'ट्रिब्यूट वीडियो' को देखकर एक्टर की आंखें नम हो गई।
अक्षय कुमार की भर आईं आंखें
वीडियो में शो के दौरान अक्षय कुमार हंसते-खेलते, मस्ती करते और फैंस के साथ मजाक करते दिखाई दिए। इसी में उनके लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी शेयर किया गया है। वीडियो में कहा गया कि 'कल से ये मंच नहीं होगा। लेकिन आपकी मुस्कुराहट याद रहेगी। आपकी शरारतें, नादानियां और शैतानियां याद रहेंगी। आप याद रहेंगे।'
अक्षय की आंखें नम देख हर कोई रोया
इसी ट्रिब्यूट वीडियो को देखने के बाद अक्षय कुमार अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्हें इस कदर देख फैंस भी भावुक हो पड़े। इस दौरान उन्होंने दर्शकों से अपने मामा को इंट्रोड्यूस कराया। उन्होंने कहा, 'मेरे मामा जी भी यहां आए हैं। उन्होंने अब तक एक भी शो मिस नहीं किया। वो मुझे बताते हैं कि बेटा जैसे ही रात के 9 बजते हैं, मैं शो देखने बैठ जाता हूं। इस शो को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया इंडिया।'
Advertisement
ग्रैंड फिनाले को धमाकेदार बनाने पहुंचे ये गेस्ट्स
फिनाले एपिसोड को धमाकेदार बनाने के लिए फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन पहुंची। इस दौरान सभी ने मिलकर जमकर धमाल मचाया। वहीं अक्षय और फराह उनके जवानी के दिनों को याद कर एक-दूजे को चिढ़ाते नजर आए। प्रोमो के सामने आने के बाद से दर्शकों को एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: दो बार टूटी शादी, अब फिर राखी सावंत का धड़का दिल, खुलेआम किया फीलिंग्स का इजहार; आखिर कौन है 'वो'?