पहले शो पर किया तलाक का खुलासा, अब फूट-फूटकर रोईं गौरव खन्ना की पत्नी; बोलीं- वो तबाह कर देने वाला सीक्रेट...

आकांक्षा चमोला शो में तलाक का खुलासा करने के बाद अब फूट-फूटकर रोने लगीं। शो से एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने तबाह कर देने वाला सीक्रेट रिवील किया है।

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola
Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola | Image: Instagram

Akanksha Chamola: टीवी इंडस्ट्री के 'सुपरस्टार' गौरव खन्ना इन दिनों 'टॉक ऑफ टाउन' बने हुए हैं। इसका कारण उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला है जिन्होंने 'लॉक अप 2' में अपनी शादीशुदा जिंदगी के टूटने की खबर बताकर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि वो अपने पति से तलाक लेने वाली हैं। इस बीच, एक्ट्रेस अचानक शो पर फूट-फूटकर रो पड़ी।

दरअसल, आकांक्षा चमोला ने अपनी जिंदगी का जो सबसे बड़ा सीक्रेट रिवील किया है, उसके बारे में कंटेस्टेंट्स अभी बेखबर है। इस सीक्रेट से चंद लोग ही वाकिफ है, जिसे वे शो पर किसी को नहीं बता सकते। इसके अलावा सिर्फ आकांक्षा ही वो इकलौती इंसान हैं जो अपना सीक्रेट रिवील बता सकती है। हालांकि, इसके बाद वो शो से बाहर हो जाएंगी।

आकांक्षा-हर्षद ने खुद को किया सेफ

'लॉक अप: सच या सजा' के हालिया एपिसोड में आकांक्षा और हर्षद चोपड़ा ने एक टास्क पूरा किया। लेकिन उनकी स्ट्रेडेजी पर सवाल उठाए गए। आकांक्षा और हर्षद ने खुद को शो पर सुरक्षित कर लिया, इसलिए जहां आधे कंटेस्टेंट्स ने उनके गेम को सेफ, तो आधों ने बिना रीड़ की हड्डी वाला कहा। इसे लेकर सभी कंटेस्टेंट्स के बीच बहसबाजी शुरू हो गई।

मेरे लिए वो तबाह कर देने वाला सीक्रेट- आकांक्षा

इस दौरान होस्ट रितेश देशमुख ने सभी कंटेस्टेंट्स से दोनों की स्ट्रेटेजी पर अपनी राय रखने की बात कही। इस बीच आकांक्षा ने माधुरी जैन ग्रोवर से कहा, 'हमारे लिए खुद को शो पर सुरक्षित करना आसान नहीं था। मैंने जो अपना बहुत बड़ा सीक्रेट खोला है ना मैम, वो मेरी जिंदगी बदल देगा ऐसा सीक्रेट है। आपके लिए बहुत आसान है कहना कि हम तीनों को सेफ कर देते, लेकिन शायद जो सीक्रेट उसने (हर्षद) रिवील किया, उसका मुझे नहीं पता, लेकिन जो मैंने किया है। आप जब बाहर जाएंगी, तब आपको पता चलेगा कि मैंने क्या सीक्रेट बताया है। मेरे लिए वो तबाह कर देने वाला सीक्रेट है।

Advertisement

फूट-फूटकर रोईं आकांक्षा चमोला

इतना कहकर आकांक्षा फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें संभालने की कोशिश की। इस दौरान होस्ट रितेश कंटेस्टेंट से कहते हैं, ‘आकांक्षा का सीक्रेट पूरी दुनिया को पता है, सिर्फ आप लोगों को नहीं पता।’ वे आकांक्षा को चॉइस देते हुए कहते हैं कि अगर वो चाहे तो कंटेस्टेंट्स के सामने अपना सीक्रेट बता सकती हैं।

आकांक्षा चमोला ने क्या कहा था?

बता दें कि आकांक्षा ने कहा था, 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और उस बारे में कुछ भी अब तक पब्लिक नहीं था। मेरे और गौरव के बीच कुछ भी खराब नहीं है। हम अब भी एक-दूजे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम बतौर पार्टनर एक-दूजे के लिए सही हैं, क्योंकि भविष्य को लेकर हम दोनों का नजरिया अलग है। दुर्भाग्य से हमारे रास्ते अलग हैं। लेकिन हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है।' फिलहाल गौरव खन्ना की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने धर्म बदल अपनाया सनातन? इंटरनेट पर यूजर ने कहा 'मिस नंगी' तो मॉडल ने दिया जवाब, बोलीं- रिवीलिंग कपड़े नहीं खुद का फेस देखो

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड