'KISS करो वरना...', जब प्रोड्यूसर ने Aishwarya Sharma संग की जबरदस्ती, मिली थी करियर बर्बाद करने की धमकी

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में कास्टिंग काउच के अपने अनुभव को साझा करने के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों के दौरान एक टीवी प्रोड्यूसर की अनुचित और अश्लील हरकतों का पर्दाफाश किया है।

'KISS करो वरना...', जब प्रोड्यूसर ने Aishwarya Sharma संग की जबरदस्ती, मिली थी करियर बर्बाद करने की धमकी
'KISS करो वरना...', जब प्रोड्यूसर ने Aishwarya Sharma संग की जबरदस्ती, मिली थी करियर बर्बाद करने की धमकी | Image: Instagram

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 'कास्टिंग काउच' कोई नया शब्द नहीं है। ग्लैम वर्ल्ड की इस काली सच्चाई का सामना कई कलाकारों को अपने शुरुआती दिनों में करना पड़ता है। हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपने साथ घटी इस खौफनाक घटना का खुलासा कर सभी को हैरान कर दिया है।

हिबा नवाब के शो में किया बड़ा खुलासा

एक्ट्रेस हिबा नवाब ने हाल ही में अपना नया शो 'सफर' शुरू किया है, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा बतौर मेहमान शामिल हुईं। बातचीत के दौरान जब हिबा ने ऐश्वर्या से पूछा कि क्या आज भी कास्टिंग काउच होता है और क्या उन्होंने कभी इसे झेला है, तो ऐश्वर्या ने बेहद चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि वे खुद इस भयानक दौर से गुजर चुकी हैं।

जब प्रोड्यूसर ने की किस करने की कोशिश

ऐश्वर्या ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने ठीक से काम करना शुरू भी नहीं किया था, तब एक प्रोड्यूसर ने उन्हें अपने पास बुलाया। ऐश्वर्या ने बताया, 'वह बहुत ही अजीब अनुभव था। उस प्रोड्यूसर ने मुझे जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। जब मैंने इसका विरोध किया, तो उसने मुझे धमकी दी कि तुम्हें इस इंडस्ट्री में कभी काम नहीं मिलेगा। उसने कहा कि तुम नहीं जानती कि यहां लड़कियों को काम कैसे मिलता है।' ऐश्वर्या ने हिम्मत दिखाते हुए उसे साफ मुंह पर मना किया और कहा, 'भाड़ में जाओ, मुझे ऐसा काम नहीं करना' और वहां से तुरंत निकल गईं।

आज भी शातिर तरीके से होता है कास्टिंग काउच

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कुछ समय पहले भी उन्हें इस स्थिति का सामना करना पड़ा था। ऐश्वर्या के मुताबिक, ऐसी हरकतें करने वाले लोग बेहद शातिर और प्लानिंग के साथ काम करते हैं। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि सामने दिखता शरीफ इंसान ऐसा निकल सकता है। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने तक की धमकियां मिल चुकी हैं।

Advertisement

टीवी का बड़ा चेहरा हैं ऐश्वर्या शर्मा

गौरतलब है कि ऐश्वर्या शर्मा को सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' और सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में भी अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीता।

ये भी पढ़ें - खूबसूरती में एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आईं सचिन तेंदुलकर की बेटी-बहू, ननद-भाभी का एथनिक लुक हुआ VIRAL 
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड