अपडेटेड 18 September 2021 at 17:43 IST
श्वेता तिवारी के बाद अब दिव्यांका त्रिपाठी के ‘हॉट लुक’ के कायल हुए फैंस, इन तस्वीरों ने बटोरी सुर्खियां
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की तस्वीरें वायरल होने के बाद अब दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की नई तस्वीरों ने समां लूट लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

टीवी एक्ट्रेसेस (TV Actresses) शो में भारतीय बहू के किरदार निभाती हैं और ज्यादातर केवल साड़ी और सूट में ही देखी जाती हैं। हालांकि, असल जिंदगी में वे किसी मॉडल से कम नहीं हैं। बीते कुछ दिनों से मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उनका कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता है। फैंस अभी उनके नए लुक को सराह ही रहे थे कि इतने में टीवी की टॉप हीरोइन दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की नई तस्वीरों ने समां लूट लिया है। हाल ही में, एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
गौरतलब है कि दिव्यांका (Divyanka Tripathi Pics) को एथनिक कपड़े काफी पसंद हैं और उन्हें अक्सर रियल लाइफ में भी ऐसी ड्रेसेस में ही देखा जाता है। हालांकि, बीते कुछ समय से वह अपने लुक और अपीयरेंस में काफी बदलाव कर रही हैं और अब पहले से ज्यादा फिट हो गई हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का सबूत मिलता है कि कैसे ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस वेस्टर्न की दीवानी हो गई हैं और अपने नए लुक से लगातार फैंस का दिल जीत रही हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी के नए हॉट लुक ने बटोरी सुर्खियां
इसी कड़ी में, एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो लाइमलाइट में आ गई हैं। ये तस्वीरें डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ की हैं जहां वह और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Pics) पहुंची थीं। खास बात ये है कि शो में दोनों ही एक्ट्रेस काफी शानदार और बॉसी लग रही थीं।
दिव्यांका ने ब्लैक कॉर्सेट स्टाइल टॉप के साथ हाई-वेस्ट ट्राउजर्स पहने थे और इस लुक को उन्होंने ब्लैक ब्लेजर के साथ पूरा किया था। फैंस को उनका ये ऑल-ब्लैक लुक काफी पसंद आ रहा है और उनके पोस्ट पर कमेंट्स कर उन्हें हॉट बता रहे हैं।
Advertisement
वही श्वेता के लुक की बात करें तो उनके रेड कलर के कोट पैंट ने सबका जीत लिया है। उन्होंने इस खास दिन के लिए रेड और गोल्डन कलर का आउटफिट चुना था और हाई हील्स के साथ लुक को पूरा किया है। बता दें कि दोनों ही एक्ट्रेस काफी ब्यूटीफुल और क्लासी लग रही थी।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 September 2021 at 17:35 IST