अपडेटेड 3 December 2024 at 17:43 IST

रुबीना दिलैक के बाद अब ये एक्ट्रेस बनी जुड़वां बच्चों की मां, दिखाई झलक, बोलीं- हमारा परिवार पूरा

श्रद्धा आर्या जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हुई है। साथ ही उन्होंने ट्विन्स की पहली झलक भी दिखाई है।

Follow : Google News Icon  
shraddha arya welcomes twins
श्रद्धा आर्या ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म | Image: Instagram

Shraddha Arya welcomes Twins: रुबीना दिलैक के बाद अब एक फेमस टीवी एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। ‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या के घर किलकारियां गूंजी हैं। वह जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं।

श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर के जरिए फैंस के साथ डबल खुशियों की खुशखबरी दी। उनके एक बेटा और एक बेटी हुई है। साथ ही उन्होंने ट्विन्स की पहली झलक भी दिखाई है।

श्रद्धा ने इस अंदाज में शेयर की गुड न्यूज

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा आर्या ने वीडियो शेयर कर गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर कीं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दो छोटी खुशियों ने हमारे परिवार को पूरा कर दिया है। हमारा दिल खुशियों से भर गया है।" साथ ही एक्ट्रेस ने दो बच्चों का आशीर्वाद, बेबी गर्ल, बेबी बॉय भी लिखा।

वीडियो में श्रद्धा आर्या अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए प्यार से दुलारती नजर आ रही हैं। उनके आस-पास ढेर सारे गुब्बारे दिखाई दिए, जिन पर बेबी गर्ल और बेबी बॉय लिखा हुआ है। वीडियो में बच्चों की बर्थ डेट 29 नवंबर 2024 भी लिखी है।

Advertisement

सेलेब्स-फैंस ने दी खूब बधाईयां

श्रद्धा आर्या के गुड न्यूज देते हुए फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी उन्हें ढेर सारी बधाईयां देते नजर आए। शक्ति अरोड़ा, दिव्यांका त्रिपाठी समेत कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं दीं।

7 साल तक कुंडली भाग्य का हिस्सा रहीं श्रद्धा

कई टीवी सीरियलों और रिएलिटी शोज का हिस्सा बन चुकीं श्रद्धा आर्या ने 2021 में राहुल नागल से शादी रचाई थी। वह इंडियन नेवी ऑफिसर हैं। श्रद्धा ने सितंबर में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थीं। वहीं, प्रग्नेंसी की वजह से उन्होंने 'कुंडली भाग्य' को अलविदा कह दिया था। साढ़े 7 सालों तक वह इस शो का हिस्सा रहीं और प्रीता बनकर लोगों के दिलों पर राज किया।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले फेमस कपल रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला भी जुड़वां बच्चों का पैरेंट्स बने हैं। साल 2023 में उनके घर जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी थी। रुबीना और अभिनव के घर दो नन्ही परियों ने कदम रखा था। इनमा नाम उन्होंने एधा और जीवा है।

यह भी पढ़ें: पॉलिटिक्स, पीआर स्‍टंट या डॉन-3...फिल्मों से विक्रांत मैसी के संन्‍यास के पीछे की वजह क्या?

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 3 December 2024 at 17:43 IST