अपडेटेड 17 November 2025 at 11:49 IST

Bigg Boss 19: अभिषेक के बाद गौरव खन्ना को भी प्रणित ने दिया धोखा? सोशल मीडिया पर बोले फैंस- 'बिग बॉस का कटप्पा है ये'

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज को घर से एविक्ट करने के बाद अब प्रणित मोरे ने गौरव खन्ना के साथ कुछ ऐसा किया कि उनकी दोस्ती पर सवाल उठने लगे। कई फैंस ने कहा कि प्रणित ने गौरव को धोखा दिया और उन्हें बिग बॉस का कटप्पा भी बताते नजर आए ।

Follow : Google News Icon  
Abhishek Bajaj, Pranit More, Gaurav Khanna
Abhishek Bajaj, Pranit More, Gaurav Khanna | Image: Instagram

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के फिनाले में अब बस 3 हफ्ते बाकी रह गए। हर कंटेस्टेंट की नजर इस वक्त ट्रॉफी पर है। शो में बचे घरवाले अपने-अपने तरीके से दर्शकों का दिल जीतने में लगे हैं। इस बीच स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने कुछ ऐसा कर दिया, जिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। अभिषेक के बाद अब प्रणित ने गौरव खन्ना के साथ भी 'धोखेबाजी' की, जिसको लेकर जनता उन्हें बिग बॉस का कटप्पा तक बुलाने लगी है।

बिग बॉस 19 का घर दो ग्रुप्स में बंटा हुआ है। शो में प्रणित मोरे और गौरव खन्ना एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं और दोनों के बीच अच्छी खासी दोस्ती भी देखने मिलती है। अब प्रणित ने अपने उसी दोस्त की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है, जिससे गौरव के फैंस का दिल टूट गया।

प्रणित ने गौरव की जगह इस कंटेस्टेंट को चुना

इस वीकेंड का वार पर सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी बतौर होस्ट करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई, तो कुछ के साथ खूब मौज-मस्ती भी करते नजर आए। इस दौरान रोहित ने सभी घरवालों को एक कार टास्क भी दिया। इसमें सभी घरवालों को 2 सदस्यों के नाम लेने थे, जिसमें उन्हें लगता है कि एक कंटेस्टेंट की गाड़ी पहले ही रुक जानी चाहिए थी, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट वो बताना था जो फिनिश लाइन तक जाएगा।

इस टास्क में जहां आगे बढ़ाने यानी फिनिश लाइन तक जाने के लिए गौरव ने प्रणित का नाम लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, "एक स्टेप आगे प्रणित को इसलिए जाना चाहिए, क्योंकि वो अपने प्वाइंट्स लॉजिकिली रखता है। पहले लोग उसका मजाक उड़ाते थे, अब वही लोग उसके लॉजिक को मानते हैं।" वहीं, जब बारी प्रणित की आई तो उन्होंने गौरव की जगह शहबाज बदेशा का नाम लिया। उन्होंने वजह बताई कि शहबाज ने फीडबैक पर काम किया है।

Advertisement

गौरव खन्ना के फैंस का टूटा दिल

प्रणित की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है। एक यूजर ने कहा, "गौरव खन्ना ने प्रणित को चुना, लेकिन प्रणित ने GK की बजाए शहबाज को चुना। उसने उसकी पीठ में छुरा घोंपा। बजाज के एविक्शन से मुझे पता चल गया था कि वो बिग बॉस 19 का कटप्पा है। GK के लिए दुख हो रहा है, उसका कोई नहीं है।"

दूसरे ने कहा, "फरहाना के बाद सबसे बड़ा गद्दार प्रणित है। वो अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना के लिए लॉयल नहीं रह सका, जिन्हें वो अपना भाई कहता था। तो कोई उससे दूसरों के लिए वफादारी की उम्मीद कैसे कर सकता है? प्रणित, तुमने सिर्फ सम्मान नहीं खोया, बल्कि उसे खुद बर्बाद कर दिया।"

Advertisement

इससे पहले जब प्रणित मोरे के हाथ में स्पेशल पॉवर आई थी और उन्हें अभिषेक बजाज और अशनूर कौर में से किसी एक को बचाना था। तो उन्होंने अशनूर को चुना था और अभिषेक को घर से एविक्ट कर दिया था। उनके इस फैसले पर भी कई सवाल उठे थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: मुझे लगता है ये लेस्‍बियन है... कुनिका सदानंद ने मालती चाहर की सेक्सुअलिटी पर किया कमेंट, क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 17 November 2025 at 11:49 IST