'अपनी परंपरा और संस्कृति से हमेशा रहा है जुड़ाव, गर्व है कि...' एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने कही ये बात

रुबीना ने गृहनगर में हुई एक शादी की तस्वीरें शेयर कर पहाड़ी परंपरा से जुड़ाव की कहानी साझा की।

rubina dilaik
रुबीना दिलैक | Image: Instagram

Rubina Dilaik News: अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने कहा कि वह गर्व से खुद को 'पहाड़न' कहती हैं और उन्हें अपनी परंपराओं पर नाज है।

शिमला की रहने वाली रुबीना ने इंस्टाग्राम पर अपने गृहनगर में हुई एक शादी की तस्वीरें शेयर कर पहाड़ी परंपरा से जुड़ाव की कहानी साझा की। तस्वीरों में उन्‍हें अपने परिवार के साथ पारंपरिक "हिमाचली" डांंस करते हुए देखा जा सकता है।

अपनी जड़ों पर गर्व करते हुए रुबीना ने लिखा, "मेरा हमेशा अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़ाव रहा है, और मैं गर्व से खुद को पहाड़न कहती हूं।" अभिनेत्री ने पारिवारिक समारोह से कुछ क्लोज-अप तस्वीरें भी शेयर कीं। इसके लिए रुबीना ने कैप्शन में लिखा, "जुलाई में शादी।" 

रुबीना ने अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी की है।3 4 वर्षीय अभिनेत्री दो बच्चों की मां हैं। उन्‍होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट से ग्लैमर की दुनिया में अपनी यात्रा शुरू की। वह दो स्थानीय ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी जीत चुकीं हैं। उन्‍हाेंने 2006 में मिस शिमला का खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

रुबीना ने टीवी में 'छोटी बहू' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो उनके लिए एक सफल शो साबित हुआ। इसके बाद वह 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह - एक नई उम्मीद', 'देवों के देव...महादेव' और 'जीनी और जूजू' जैसे शो में काम करती हुईं नजर आईं।

छोटी बहू के बाद उनका दूसरा सबसे हिट शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' रहा। इसमें उन्‍होंने विवियन डीसेना के साथ एक ट्रांस महिला का किरदार निभाया था। अभिनेत्री ने 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में भाग लिया जहां वह विजेता बनकर उभरीं।

Advertisement

रुबीना ने 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' के 12वें सीजन और 'झलक दिखला जा 10' में भी हिस्सा लिया। 2022 में उन्होंने 'अर्ध' से अपनी फिल्मी यात्रा शुरू की, जिसमें राजपाल यादव और हितेन तेजवानी जैसे मंझे कलाकार उनके साथ थे।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पुराना वीडियो, पति निक ने बरसाया प्यार; बोले- मैं तुम्हारा…

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड