अपडेटेड 16 May 2021 at 16:27 IST
जन्नत जुबैर ने मां के सामने किया जबरदस्त डांस, वायरल VIDEO देख फैंस ने यूं किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

सोशल मीडिया पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे जन्नत जुबैर अपनी मां के सामने जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है।
जन्नत जुबैर कम उम्र में ही अपने एक्टिंग की वजह से टीवी जगत में लोकप्रिय हो गईं। बता दें कि जन्नत जुबैर का नाम उन एक्टर्स में शामिल हैं जिनके सोशल मीडिया पर लाखों में नहीं करोड़ों में फॉलोवर हैं। यहीं वजह है कि इनकी कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर थोड़ी देर में ही वायरल हो जाती है।
जन्नत जुबैर ने इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में बनी हुई हैं। इस वीडियो में जन्नत अपनी मां के सामने गजब का डांस कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब जन्नत शानदार डांस कर रही हैं तो उस समय उनकी मां उन्हें पीछे से देख रही हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'इस गाने पर अच्छा वाला डांस जल्द ही आ जाएगा। ये वाला सिर्फ इसलिए क्योंकि मां को मेरे डांस में बिल्कुल रूचि नहीं थी।'
Advertisement
बता दें कि सोशल मीडिया पर जन्नत के इस डांस को लोग खूब पंसद कर रहे हैं। 20 घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को आठ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं हजारों लोग कमेंट भी कर चुके हैं।
Advertisement
एक फैन ने इस वीडियो को देखने के बाद मजेदार कमेंट किया है। फैन ने लिखा कि पूरा अटेंशन आंटी लेकर चली गई। वहीं कई अन्य यूजर ने इमोजी शेयर कर वीडियो की तारीफ की है।
इसे भी पढ़ें: कोरोना : जागरूकता फैलाने के लिए मुंबई पुलिस की नई तरकीब, हैरी पॉटर से प्रेरित पोस्ट को किया शेयर
बता दें कि इंस्टाग्राम पर जन्नत जुबैर को 28.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, वहीं जन्नत जुबैर सिर्फ 30 लोगों को फॉलो करती हैं।
Published By : Ritesh Mishra
पब्लिश्ड 16 May 2021 at 16:27 IST