टिकट, होटल, गाड़ी...एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी ने खोल दी CJP प्रोटेस्ट की पोल, बोलीं- मुझे जंतर-मंतर आने-रील्स डालने के लिए दिया गया पैसों का ऑफर
नीट विवाद पर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका दावा है कि प्रदर्शन का हिस्सा बनने और पोस्ट करने के लिए एक्टर्स- इन्फ्लुएंसर्स को मोटी रकम और टिकट्स ऑफर हो रही हैं। उन्होंने इसे 'पेड प्रमोशन' बताते हुए इससे दूरी बनाई।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Akanksha Puri: देशभर में नीट (NEET) विवाद को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मुद्दे पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। कई हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए इस पर अपनी राय रख रही हैं, तो कुछ सितारे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन भी कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस OTT फेम आकांक्षा पुरी ने एक ऐसा चौंकाने वाला दावा किया है, जिसने इस पूरे मामले में खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा है कि छात्रों के आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड एक्टर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को पैसे ऑफर किए जा रहे हैं।
आकांक्षा पुरी ने किया खुलासा
हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए आकांक्षा पुरी ने बताया कि उन्हें और उनके कई क्रिएटर दोस्तों को इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया था।
आकांक्षा ने कहा कि कहीं न कहीं एक प्रेशर होता है। मुझे और मेरे उन दोस्तों को, जो कंटेंट क्रिएटर हैं, मैसेजेस आए। कुछ लोगों ने तो हमें फ्लाइट की टिकट्स तक भेजने की बात कही कि आप आइए और वहां प्रदर्शन का हिस्सा बनिए। हमें इसके लिए पेमेंट्स भी ऑफर की गईं। यही वजह है कि हम इससे दूर रह रहे हैं, वरना हम किसी मार्केटिंग ब्रैकेट का हिस्सा लगेंगे।
‘टिकट्स और ठहरने की व्यवस्था की भी पेशकश’
आकांक्षा ने खुलासा करते हुए आगे बताया कि सोशल मीडिया मैसेजेस और मैनेजर्स के जरिए सेलेब्स तक पहुंचा जा रहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट करने से लेकर रैली में शामिल होने तक के लिए अलग-अलग बजट और फीस तय की गई है। सेलेब्स को आने-जाने की टिकट्स और ठहरने की पूरी व्यवस्था की पेशकश की जा रही है।
Advertisement
एक्ट्रेस ने कहा कि जब यह मैसेज मैं अपने सोशल मीडिया पर देख रही हूं और मेरे मैनेजर के पास ऐसे कॉल्स आ रहे हैं, तो मुझे इसका हिस्सा नहीं बनना। मुझे सपोर्ट करना है, लेकिन इस तरह से नहीं कि उसमें मैं अपनी रोटियां सेकूं और पैसे कमाऊं। इस वजह से कई सेलेब्स इससे दूरी बनाए हुए हैं।
उन्होंने छात्रों को लेकर कहा कि मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि वे भारत का भविष्य हैं। वे स्टूडेंट्स हैं। उनके साथ ऐसा होते देखना, जब मैंने वे विजुअल्स देखे, तो वे बहुत परेशान करने वाले थे। इसलिए मैं चाहती हूं, प्लीज, वे एक छोटी सी बात कह रहे हैं। उनकी बात सुनी गई है। उन्हें सपोर्ट किया जाना चाहिए।
Advertisement
नीट पेपर लीक को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 26 दिनों तक भूख हड़ताल पर भी रहे। हालांकि, सरकार से अपनी मांगों को लेकर लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन तोड़ दिया है। दूसरी ओर, छात्रों का प्रदर्शन अब भी जारी है।