पोर्न देखने से बढ़ता है ग्लोबल वार्मिंग का खतरा, अभिनव शुक्ला के दावे से हैरान हुईं पत्नी रुबीना दिलैक और हिना खान
Abhinav Shukla Podcast: अभिनव शुक्ला पॉडकास्ट का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें उन्हें पोर्न के बारे में बात करते हुए देखा गया है। उनकी बातों को सुनकर रुबीना दिलैक और हिना खान हैरान रह गई हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Abhinav Shukla Podcast: रुबीना दिलैक और हिना खान ने अपने पतियों अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल के साथ मिलकर 'द4पीओवी' नाम का एक पॉडकास्ट शुरू किया है। इस पॉडकास्ट में चारों दोस्त मिलकर सामाजिक और लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग विषयों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। हाल ही के एक एपिसोड में चर्चा का विषय जलवायु परिवर्तन और उससे जुड़ी बातें रहीं। इसी दौरान एक्ट्रेस दीया मिर्जा के उस पुराने बयान का जिक्र हुआ, जिसमें उन्होंने जलवायु संकट के लिए पोर्न और पुरुषों को जिम्मेदार ठहराया था।
अभिनव शुक्ला का चौंकाने वाला दावा
बातचीत के दौरान अभिनव शुक्ला ने एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ाने वाले कई कारणों में से एक पोर्न देखना भी है। अभिनव ने अपनी बात समझाते हुए कहा कि पोर्न फिल्म बनाने और उन्हें पूरी दुनिया में इंटरनेट के जरिए प्रसारित करने में बहुत ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया का कार्बन फुटप्रिंट काफी ज्यादा होता है, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। अभिनव के इस दावे पर रुबीना दिलैक को काफी हैरानी हुई।
सेहत पर पड़ने वाले असर की बात
अभिनव ने पर्यावरण के अलावा पोर्नोग्राफी के और भी हानिकारक पहलुओं पर भी बात की। जब हिना खान ने उनसे पूछा कि क्या वह खुद पोर्न देखते हैं, तो अभिनव ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पोर्न देखना खतरनाक है। एक्टर के मुताबिक, यह लोगों को रियल लाइफ के बारे में गलत उम्मीदें दिखाता है और पुरुषों को मेंटली कमजोर बनाता है।
अभिनव का मानना है कि इसके चक्कर में लोग अपना समय बर्बाद करते हैं और अपनी लाइफ का असली मकसद खो देते हैं। अभिनव की इन बातों को सुनकर रुबीना हैरान रह गईं, वहीं हिना और रॉकी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
Advertisement
सोशल मीडिया पर चर्चा और विवाद
यह वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब इस पॉडकास्ट को लेकर चर्चा हो रही है। हाल ही में इस ग्रुप के कुछ पुराने एपिसोड्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई थी। एक पुराने एपिसोड में रुबीना ने बिग बॉस 19 के दौरान गौरव खन्ना की एक टिप्पणी का जिक्र किया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया था। यूजर्स का मानना है कि उन्हें दूसरों की पर्सनल लाइफ के बारे में पब्लिकली इतना खुलकर बात नहीं करनी चाहिए।