बॉबी देओल संग दिए इंटीमेट सीन, तो बॉयफ्रेंड ने तोड़ दिया रिश्ता; 'आश्रम' की 'बबीता' ने किया ब्रेकअप का खुलासा
‘आश्रम’ में दमदार एक्टिंग और सिजलिंग सीन्स देकर सभी का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने अपने रिश्ते और ब्रेकअप के कारण का खुलासा किया है। उन्होंने इसके पीछे की वजह बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन बताई।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Aashram Actress Tridha Chaudhary: 'आश्रम' में 'बाबा निराला' के जाल में फंसने वाली 'बबीता' यानी एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन देने की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया था।
‘आश्रम’ में दमदार एक्टिंग और सिजलिंग सीन्स देकर सभी का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने हाल ही में Alphatalks Podcast में ढेरों बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने अपने बीते रिश्ते और ब्रेकअप के कारण का खुलासा किया है।
‘आश्रम’ में Ex बॉयफ्रेंड ने बदलवाए कई सीन्स
त्रिधा ने बताया कि 'आश्रम' की शूटिंग के दौरान उनका एक्स-बॉयफ्रेंड उनके काम में काफी दखल देता था। वह सीरीज के निर्देशक (प्रकाश झा) के पास गया और उनसे त्रिधा के कई सीन्स को दोबारा लिखवाया और बदलवाया। उसने मेकर्स से यहां तक कह दिया था कि वह त्रिधा से शादी करने वाला है, इसलिए सीरीज में ऐसे बोल्ड सीन्स न रखे जाएं।
सीरीज में उतने ज्यादा बोल्ड सीन्स नहीं थे- त्रिधा
वहीं त्रिधा ने 'आश्रम' में दिखाए गए सीन्स पर बात करते हुए कहा कि सीरीज में उतने ज्यादा बोल्ड सीन्स नहीं थे, जितनी की बातें बनाई गईं। उन्होंने आगे बताया कि सीरीज के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
Advertisement
एक्ट्रेस को किस बात का रहेगा मलाल?
एक्ट्रेस ने कहा कि जिंदगी का उसूल है कि वो कभी किसी के लिए रुकती नहीं है। लेकिन एक बात का मलाल रहेगा कि जिंदगी के डार्क फेज में वो साथ नहीं खड़ा था।
'इंटीमेट या बोल्ड सीन्स स्क्रिप्ट की मांग'
इंटरव्यू के दौरान त्रिधा ने एक्टिंग और पर्सनल लाइफ के बीच के अंतर को भी साफ किया। उनका मानना है कि पर्दे पर दिखाए जाने वाले इंटीमेट या बोल्ड सीन्स केवल स्क्रिप्ट और किरदार की मांग के हिसाब से होते हैं, जिनका किसी भी कलाकार की असल जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं होता।
Advertisement
बोल्ड सीन की शूटिंग का खुलासा
इससे पहले त्रिधा ने एक दूसरे इंटरव्यू में इंटीमेट और बोल्ड सीन की शूटिंग से जुड़ा मजेदार खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि पर्दे पर देखने को मिलता है दो लोगों ने एक-दूसरे को अपनी बांहों में भर रखा है। एक-दूजे को किस कर रहे हैं। लेकिन असल में पर्दे के पीछे बहुत मस्ती हो रही होती है। मैं डेनिम में होती थी, गाजर के हलवे का आनंद ले रही होती थी। ऐसे सीन की शूटिंग फुल मस्ती के साथ होती थी।
त्रिधा चौधरी का वर्कफ्रंट
त्रिधा चौधरी के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें आखिरी बार कपिल शर्मा की फिल्म 'किस-किसको प्यार करूं 2' में देखा गया था। अब वो जल्द ही संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' में दिखाई देंगी।