'370 रुपये की बिरयानी' पड़ी भारी, NCW और साइबर सेल की सख्ती के बाद प्राणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा पर गुरुग्राम में FIR दर्ज

370 Biryani Controversy: 370 बिरयानी विवाद दिन पर दिन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना के बाद अब मामला FIR तक जा पहुंचा है।

370-biryani-controversy-escalates-gurugram-police-register-fir-against-pranit-more-himanshu-jangra after ncw and maharashtra cyber cell
370 बिरयानी विवाद | Image: Social Media

Pranit More 370 Biryani Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडी का असल मकसद लोगों को हंसाना होता है, लेकिन जब हंसाने के नाम पर मर्यादा पार कर दी जाए और किसी का अपमान किया जाए, तो अंजाम बुरा हो सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा के साथ। गुरुग्राम के मशहूर साइबर हब में महिलाओं पर की गई एक भद्दी टिप्पणी के चलते अब इन दोनों पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है।

आखिर क्या है पूरा मामला?

यह विवाद 12 अप्रैल का है, जब साइबर हब में एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो चल रहा था। इसी शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा ने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और फूहड़ बातें कह दीं। बात तब सबसे ज्यादा बिगड़ी जब उन्होंने मजाक-मजाक में कहा कि "370 रुपये की बिरयानी खिलाकर महिलाओं पर.. की जा सकती है।"

जब इस शो का वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोग बुरी तरह भड़क गए। लोगों ने साफ तौर पर कहा कि मनोरंजन के नाम पर महिलाओं का सरेआम अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने इन दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

महिला आयोग ने दिखाई सख्ती

सोशल मीडिया पर मच रहे बवाल को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर ने इस मामले में सीधे एंट्री ली। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि एंटरटेनमेंट या कॉमेडी की आड़ में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Uploaded image

गुरुग्राम पुलिस का एक्शन

महिला आयोग ने बिना देरी किए गुरुग्राम पुलिस को एक लिखित शिकायत भेजी। शिकायत मिलते ही डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दोनों आरोपियों प्रणित और हिमांशु के खिलाफ गंभीर धाराओं में नामजद FIR दर्ज कर ली।

अब क्या है आगे का हाल?

चारों तरफ से घिरने और मामला हाथ से निकलता देख प्रणित मोरे ने अब माफी मांग ली है और लोगों से एक और मौका देने की गुहार लगाई है। हालांकि, उनकी मुश्किलें अभी कम होती नहीं दिख रहीं।

Advertisement

इस मामले में प्रणित मोरे के खिलाफ महाराष्ट्र में भी एक एफआईआर (FIR) दर्ज हो चुकी है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने प्राणित और हिमांशु दोनों को 22 जून को पूछताछ के लिए अपने सामने तलब किया है। यह पूरा मामला उन सभी के लिए एक कड़ा सबक है जो यह मानते हैं कि माइक पकड़कर कॉमेडी के नाम पर किसी के भी सम्मान के साथ खेला जा सकता है।

यह जरूर पढ़ें: कौन है कॉमेडियन Aishwarya Mohanraj? जिसका मर्दों के प्राइवेट पार्ट पर दिया पुराना जोक हुआ वायरल तो मचा बवाल

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड