Spider-Man 12वें दिन बॉक्स ऑफिस से धड़ाम से नीचे गिरा, जानिए करोड़ों की कमाई करने वाली फिल्म का दूसरे सोमवार क्या रहा हाल

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म 11 दिन से लगातार तगड़ी कमाई कर रही है। अब फिल्म के 12वें दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट भी आ गई है।

Spider-Man Brand New Day
Spider-Man Brand New Day | Image: Sony

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म 11 दिन से लगातार तगड़ी कमाई कर रही है। अब फिल्म के 12वें दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट भी आ गई है। लेकिन 11वें दिन के मुकाबले 12वें दिन के कलेक्शन में जबरदस्त कटौती आ गई है।      

12वें दिन का कलेक्शन 

स्पाइडर मैन ने सोमवार 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.60 करोड़ की नेट कमाई की जो कि फिल्म का अभी तक का सबसे कम कलेक्शन है। इसके साथ ही फिल्म के कलेक्शन गिरकर पहली बार सिंगल डिजिट में भी पहुँच गया है। जबकि 11वें दिन रविवार को फिल्म का कलेक्शन 34.70 करोड़ का रहा था। दूसरे सोमवार को फिल्म के अंग्रेजी वर्जन ने 4 करोड़ और हिन्दी वर्जन ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। सोमवार को फिल्म के देश भर में 12,765 शो का प्रदर्शन हुआ था।  

स्पाइडर मैन ने अब तक कितने कमाए 

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने पूरी दुनिया भर में 16,000 करोड़ की बंपर कमाई कर ली है। 

भारत की बात करें तो फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ गुरुवार 30 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सभी भाषाओं में 60.60 करोड़ की बड़ी ओपनिंग ली थी। फिर फिल्म ने शुक्रवार को 49.35 करोड़, शनिवार को 66.75 करोड़ और रविवार को 77.75 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा नेट कलेक्शन किया है। इसके बाद सोमवार को 23.80 करोड़, मंगलवार को 21.75 करोड़, बुधवार को 17 करोड़ और गुरुवार को 14.25 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने एक 334.75 करोड़ की कमाई की है। 

Advertisement

जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 15 करोड़, शनिवार को 31 करोड़, रविवार को 34.70 करोड़ और सोमवार को 7.60 करोड़ की कमाई के साथ अब तक देश भर में कुल 423.05 करोड़ की नेट कमाई कर चुकी है। 

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कास्ट 

फिल्म की कास्ट की बात करें तो अभिनेता टॉम हॉलेंड फिल्म में स्पाइडर मैन की भूमिका में हैं। तो वहीं अभिनेत्री जेंडाया फिल्म में Michelle Jones Watson का किरदार निभा रही हैं। इनके अलावा 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म में मार्क रुफ्फालो, जैकोब बटलन, जॉन बर्न्थेल और सैडी सिंक के नाम शामिल हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह चिपका Spider-Man, अब की बार 400 करोड़ के पार

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड