Spider-Man Brand New Day Box Office: स्पाइडर मैन ने बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार' को पछाड़ा, तोड़े कमाई के सारे रिकार्ड, जानिए 10 दिन का कलेक्शन
Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। अब दूसरे हफ्ते के शनिवार यानि 10वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है जिससे स्पाइडर मैन ने भारत में पिछली सारी हॉलिवुड फिल्मों की कमाई के रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की तगड़ी कमाई में कोई कमी नही आई है। अब दूसरे हफ्ते के शनिवार यानि 10वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है जिससे स्पाइडर मैन ने भारत में पिछली सारी हॉलिवुड फिल्मों की कमाई के रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
10वें दिन कितनी हुई कमाई
स्पाइडर मैन फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। जबकि फिल्म ने शुक्रवार को 15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इससे दूसरे शनिवार को फिल्म ने दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन के मुकाबले दुगने से भी अधिक प्रदर्शन किया।
10 वें दिन फिल्म के अंग्रेज़ी वर्जन ने 18 करोड़ और हिन्दी वर्जन ने 10.50 करोड़ की कमाई की है। इनके बाद तमिल वर्जन ने 1.80 करोड़, तेलुगु ने 0.68 करोड़ और मलयालम में 0.02 करोड़ का कारोबार किया है। बता दें कि 10वें दिन स्पाइडर मैन के देश भर में 13,482 शो प्रदर्शित हुए थे।
अब तक कितनी कमाई हुई
भारत में फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ गुरुवार को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सभी भाषाओं में 60.60 करोड़ की बड़ी ओपनिंग ली थी। फिर फिल्म ने शुक्रवार को 49.35 करोड़, शनिवार को 66.75 करोड़ और रविवार को 77.75 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा नेट कलेक्शन किया है। इसके बाद सोमवार को 23.80 करोड़, मंगलवार को 21.75 करोड़, बुधवार को 17 करोड़ और गुरुवार को 14.25 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने एक 334.75 करोड़ की कमाई की है।
Advertisement
जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 15 करोड़ और शनिवार को 31 करोड़ की कमाई के साथ अब तक भारत में कुल 380.75 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है। दुनिया भर की बात करें तो 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने 14,500 करोड़ की बंपर कमाई करके धूम मचा रही है।
टूटे सारे रिकार्ड
बता दें कि स्पाइडर मैन फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलिवुड फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ का रिकार्ड तोड़ दिया है। सन 2022 में आई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ ने भारत में कुल 378 का रिकार्ड कलेक्शन किया था। लेकिन अब ये रिकार्ड ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने 380.75 करोड़ की कमाई कर के तोड़ दिया है। हालांकि स्पाइडर मैन फिल्म की कमाई अभी रुकने वाली नहीं है आज रविवार को फिल्म के बड़े कलेक्शन की पूरी उम्मीद है।
Advertisement
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कास्ट
फिल्म की कास्ट की बात करें तो अभिनेता टॉम हॉलेंड फिल्म में स्पाइडर मैन की भूमिका में हैं। तो वहीं अभिनेत्री जेंडाया फिल्म में Michelle Jones Watson का किरदार निभा रही हैं। इनके अलावा 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म में मार्क रुफ्फालो, जैकोब बटलन, जॉन बर्न्थेल और सैडी सिंक के नाम शामिल हैं।