कौन हैं साईं अभ्यंकर? जो 20 साल की उम्र में अल्लू अर्जुन की फिल्म में बनेंगे संगीतकार; एआर रहमान से क्या कनेक्शन

Sai Abhyankkar: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक म्यूजिक डायरेक्टर इन दिनों काफी चर्चा में है। ये हैं 20 साल के साई अभ्यंकर।

Follow : Google News Icon  
Sai Abhyankkar
Sai Abhyankkar | Image: X

Sai Abhyankkar: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक म्यूजिक डायरेक्टर इन दिनों काफी चर्चा में है। ये हैं 20 साल के साई अभ्यंकर जिन्हें अल्लू अर्जुन की फिल्म में म्यूजिक बनाने का मौका मिला है। 2024 में उन्होंने अपना सोलो सिंगल 'काची सेरा' से शुरुआत की थी जो उन्होंने थिंक इंडी के लिए रचा था।

ये गाना कुछ ही समय में दुनियाभर में वायरल हो गया और इसे दुनिया भर में 2024 का सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला गाना घोषित किया गया। इसके बाद उनका 'आसा कूडा' (Aasa Kooda) भी गाना आया था जो चार्टबस्टर रहा। दुनियाभर में इस गाने की धाक थी।

कौन हैं साई अभ्यंकर

साई अभ्यंकर का जन्म मशहूर सिंगर्स टिप्पु (एकांबरेश लक्ष्मी नारायणन) और हरिनी के घर हुआ था। उनकी बहन साई स्मृति भी पेशे से एक सिंगर हैं। चेन्नई के विरुगमबक्कम इलाके में पले-बढ़े साई ने DAV स्कूल से पढ़ाई की है और फिर NIT तिरुचिरापल्ली से कंप्यूटर साइंस में B.Tech की पढ़ाई पूरी की।

जब धीरे-धीरे साई अभ्यंकर के गाने पॉपुलर होने लगे तो उन्होंने ‘Benz’ नाम की फिल्म साइन कर ली जिसे लोकेश कनागराज बना रहे हैं। इसी के साथ वो LCU (Lokesh Cinematic Universe) का हिस्सा बनने वाले तीसरे कंपोजर बन चुके हैं। इसके बाद, उन्होंने आरजे बालाजी का अपकमिंग प्रोजेक्ट सूर्या 45 में लीजेंड्री कंपोजर एआर रहमान की जगह ली, जिसमें सूर्या मुख्य भूमिका में हैं। 

Advertisement

अल्लू अर्जुन की फिल्म में करेंगे म्यूजिक कंपोज

फिर जनवरी 2025 में, उन्होंने सीथिरा पुथिरी नाम के एक और संगीत वीडियो का ऐलान किया जिसमें मीनाक्षी चौधरी ने अभिनय किया था। अब उनके करियर की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और डायरेक्टर एटली की फिल्म में म्यूजिक कंपोजर के रूप में साइन किया गया है। 

ये भी पढ़ेंः 'नव्या' फेम सौम्या सेठ ने अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी, पति और बेटे संग शेयर किया क्यूट वीडियो, बताया कब बनेंगी मां

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड