अपडेटेड 1 March 2026 at 10:11 IST
Vijay-Rashmika Wedding: शादी के बाद विजय-रश्मिका का अनोखा सेलिब्रेशन, यूपी से लेकर गुजरात तक बांटी जा रही मिठाई
Vijay Rashmika Marriage Celebration: विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को सिर्फ एक निजी समारोह तक सीमित न रखकर, पूरे देश के साथ खुशियां बांटने का खूबसूरत फैसला लिया है। बता दें कि यही वजह है कि उनका यह अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Photos: तेलुगु और हिंदी सिनेमा के पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में बेहद खास अंदाज में शादी रचाई। इस ग्रैंड लेकिन इंटीमेट वेडिंग में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद अब यह स्टार कपल अपने इस खूबसूरत पल को पूरे देश के साथ मनाने जा रहा है।
देशभर में मनाएंगे शादी का जश्न
शादी के बाद विजय और रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 1 मार्च को भारत के 21 शहरों में मिठाइयां बांटी जाएंगी। इसके साथ ही देश के अलग-अलग मंदिरों में अन्नदान भी किया जाएगा। कपल का कहना है कि वे अपनी खुशी देश के लोगों के साथ बांटना चाहते हैं और इस खास मौके पर सभी का आशीर्वाद चाहते हैं।
21 शहरों में पहुंचेगी मिठाई
कपल की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, दिल्ली, हैदराबाद, चंडीगढ़, करीमनगर, महबूबनगर, अहमदाबाद, गाजियाबाद, मुंबई, जयपुर, कोच्चि, कुर्ग, मैसूर, चेन्नई, कोयम्बटूर, पुडुचेरी और बिहार समेत कुल 21 शहरों में मिठाई भेजी जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन की देरी के कारण बिहार में मिठाई सोमवार तक पहुंचेगी।
किन मंदिरों में होगा अन्नदान?
विजय और रश्मिका देश के 16 प्रमुख मंदिरों में अन्नदान करेंगे। इनमें वृंदावन का श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर, बेंगलुरु का शिवोहम मंदिर, मैसूर का चामुंडेश्वरी मंदिर, कूर्ग का पाडी इग्गुथप्पा मंदिर, रायपुर का श्री श्री राधा रस बिहारी जी मंदिर, गुवाहाटी का श्री रुक्मिणी मंदिर, अहमदाबाद का श्री श्री गोविंदा धाम मंदिर इस्कॉन और जयपुर का गोविंद देव जी मंदिर शामिल हैं।
Advertisement
फैंस को खूब पसंद आ रहा है ये अंदाज
कपल का यह अनोखा सेलिब्रेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। रश्मिका की वेडिंग पोस्ट पर अब तक 24 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, जिसने कई बड़े सितारों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।
फिल्मों में भी साथ दिखेंगे
विजय और रश्मिका इससे पहले ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। अब दोनों जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ में एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक सरप्राइज वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों की पहली झलक देखने को मिली।
Advertisement
विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को सिर्फ एक निजी समारोह तक सीमित न रखकर, पूरे देश के साथ खुशियां बांटने का खूबसूरत फैसला लिया है। यही वजह है कि उनका यह अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 10:11 IST