अपडेटेड 10 September 2025 at 20:34 IST

पिता बने वरुण तेज, शादी के 2 साल बाद पत्नी लावण्या ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई बेबी की पहली झलक

Varun Tej-Lavanya Tripathi Baby: साउथ स्टार्स वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर बेटे का जन्म हुआ है।

Follow : Google News Icon  
Varun Tej-Lavanya Tripathi welcome baby boy
Varun Tej-Lavanya Tripathi welcome baby boy | Image: Instagram

Varun Tej-Lavanya Tripathi Baby: साउथ स्टार्स वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर बेटे का जन्म हुआ है जिसके बाद फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। उन्होंने बेटे के जन्म की गुड न्यूज देने के साथ साथ बेबी की पहली झलक भी शेयर कर दी है। 

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने 1 नवंबर 2023 को इटली के टस्कनी में एक निजी समारोह में शादी की थी। अब शादी के लगभग दो साल बाद कपल के घर नन्हा मेहमान आया है जिसके बाद पूरा परिवार खुशी के मारे फूला नहीं समा रहा है।

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी बने माता-पिता

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने अब अपने न्यूबोर्न बेबी की पहली झलक भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर दी है जो तेजी से वायरल हो रही है। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है जिसमें एक्टर वरुण तेज को अपनी पत्नी लावण्या के माथे पर किस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक्ट्र्रेस ने अपने बेबी को गोद में लिया हुआ है। 

इस प्यारी फैमिली फोटो को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है- "हमारा नन्हा मेहमान। 10.09.2025।" हालांकि, वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है और ना ही उसका नाम रिवील किया है। 

Advertisement

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी का रिलेशनशिप 2016 में ‘मिस्टर’ के सेट पर शुरू हुआ था। शादी तक कपल ने अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाकर रखा था। उन्होंने ग्रैंड वेडिंग की जिसमें निहारिका कोनिडेला, चिरंजीवी, राम चरण-उपासना, अल्लू अर्जुन-स्नेहा, साई धर्म तेज और पवन कल्याण शामिल हुए थे। फिर हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया जिसमें नागा चैतन्य, रजनीकांत और नागार्जुन जैसे कलाकारों ने शिरकत की। 

कपल ने इसी साल मई में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनके हाथों की एक मोनोक्रोम फोटो और बैकग्राउंड में एक बेबी शू था। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था, "जिंदगी का अब तक का सबसे खूबसूरत रोल - जल्द आ रहा है।" 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Kalyani Priyadarshan: इस बड़े डायरेक्टर की बेटी बनी भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो, बॉलीवुड में भी कर चुकी काम, अब मलयालम फिल्म से रचा इतिहास

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 September 2025 at 20:34 IST