विदेश में राजामौली की Varanasi की ‘बेइज्जती’, मैक्सिको इवेंट में हुई इग्नोर, तो नेटिजंस बोले- उतर गया ग्लोबल ऑडियंस वाला भूत…
SS Rajamouli’s Varanasi: 'वाराणसी' टीम ने हाल ही में फैन इवेंट CCXP मेक्सिको में फिल्म की मेकिंग से कुछ BTS क्लिप्स शेयर किए थे जिसे दर्शकों से ठंडा रिस्पॉन्स मिला।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

SS Rajamouli’s Varanasi: एसएस राजामौली भारतीय सिनेमा के एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम रोशन किया है। अब वो महेश बाबू के साथ फिल्म 'वाराणसी' बना रहे हैं जिसे मेकर्स भारत के बाहर भी खूब प्रमोट कर रहे हैं। राजामौली ने हाल ही में मैक्सिको के CCXP इवेंट से 'वाराणसी' के प्रमोशन की शुरुआत की थी जहां उन्हें जोर का झटका लगा।
इस एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की पहली झलक पिछले साल ग्रैंड लेवल पर जारी की गई थी। इसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है जिसके कारण दर्शकों में भी इसका हाइप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।
CCXP मेक्सिको में 'वाराणसी' का प्रमोशन
'वाराणसी' टीम ने हाल ही में फैन इवेंट CCXP मेक्सिको में फिल्म की मेकिंग से कुछ BTS क्लिप्स शेयर किए थे जो अभी तक भारतीय दर्शक भी नहीं देख पाए। ये "पहले कभी न देखे गए पर्दे के पीछे के पल" केवल इवेंट में शिरकत करने वाले लोगों के लिए हैं।
इतना ही नहीं, डायरेक्टर राजमौली ने इवेंट में मौजूद लोगों के लिए एक मैसेज भी रिकॉर्ड किया था, जिसका खुलासा फुटेज दिखाने से पहले किया गया। वहीं, मंच पर प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय ने मीडिया से बातचीत की और इस फिल्म को लेकर विस्तार से बताया। हालांकि, मेकर्स को ये देखकर झटका लगा कि कैसे उनकी मोस्ट अवेटिड फिल्म 'वाराणसी' को मैक्सिको सिटी में दर्शकों से ठंडी प्रतिक्रिया मिली है।
Advertisement
'वाराणसी' की विदेश में ‘बेइज्जती’?
टीम की तरफ से पोस्ट किए गए एक वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे राजमौली की क्लिप चलने के दौरान दर्शक सिनेमाघरों से बाहर निकल रहे थे, जो फिल्म के प्रति उनकी कम दिलचस्पी को साफ जाहिर करता है। तस्वीरों में भी जब प्रोड्यूसर मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तब भी दर्शक बहुत कम थे।
'वाराणसी' को इग्नोर किए जाने पर नेटिजंस
सोशल मीडिया पर इसके ढेर सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देख फैंस का पारा हाई हो गया है। एक ने लिखा- ‘ये कितनी शर्मनाक बात है। SSR ने वैश्विक स्तर पर भारत को रीप्रेजेंट किया है और मैक्सिको कॉमिक कॉन में दर्शक वाराणसी को उतना महत्व नहीं दे रहे जितना उसे मिलना चाहिए। खाली सीटें सब कुछ बयां कर रही हैं’।
Advertisement
कई लोगों ने इसे भारतीय सिनेमा के प्रति "भेदभाव" बताया। जबकि अन्य लोगों ने लिखा कि भारतीय फिल्म को विदेशी दर्शकों द्वारा नजरअंदाज किया जाना "नस्लवाद" है। हालांकि, बहुत से लोगों ने राजामौली को ही ट्रोल कर दिया। एक ने लिखा- “रुको अभी, जैसे इनका ‘पैन इंडिया’ भूत अभी उतरने लगा है। वैसे ही इनका ‘ग्लोबल ऑडियंस’ वाला बहुत भी उतरेगा”।