अपडेटेड 13 February 2024 at 18:36 IST

अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 में सामंथा की जगह लेंगी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस? नाम सुन हो जाएंगे हैरान

Pushpa 2: पुष्पा: द राइज में सामंथा रुथ प्रभु ने अल्लू अर्जुन के साथ एक हॉट और बोल्ड डांस आइटम सॉन्ग 'ऊं अंटावा' किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

Follow : Google News Icon  
Pushpa 2 Update
पुष्पा 2 को लेकर बड़ा अपडेट | Image: IMDB, Social Media

Pushpa 2 Big Update: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा: द रूल इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। वैसे तो फिल्म के रिलीज में अभी कई महीनों का वक्त बाकी रह गया। इस बीच पुष्पा 2 से जुड़े एक के बाद एक ऐसे अपडेट्स सामने आ रहे हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहे हैं।

अब पुष्पा 2 से जुड़ी एक और जबरदस्त खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस की इस फिल्म में एंट्री होने जा रही हैं। यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस दिशा पाटनी की।

पुष्पा 2 में दिशा का स्पेशल सॉन्ग?

जी हां, हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 के एक स्पेशल सॉन्ग में एक्ट्रेस दिशा पाटनी नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 में सामंथा की जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक स्पेशल सॉन्ग में अपनी अदाएं दिखाती नजर आ सकती हैं। डायरेक्टर सुकुमार ने फिल्म में ये बड़ा बदलाव किया है।

बता दें कि इसके अलावा दिशा पाटनी, प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2989 एडी' में भी नजर आने वाली हैं। मूवी 9 मई 2024 को रिलीज होगी।

Advertisement

एक्टिंग से सामंथा ने लिया है ब्रेक

पुष्पा: द राइज में सामंथा रुथ प्रभु ने अल्लू अर्जुन के साथ एक हॉट और बोल्ड डांस आइटम सॉन्ग 'ऊं अंटावा' किया था, जो अबतक लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इस सॉन्ग में सामंथा के बोल्ड अंदाज को काफी पसंद किया। सामंथा फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक पर चल रही हैं। सामंथा ने फैंस के साथ शेयर किया था कि वह एक मायोसाइटिस नाम की एक बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने ब्रेक लेने का फैसला किया। वहीं, इससे पहले सामंथा का नागा चैतन्य के साथ साल 2021 में तलाक भी हो गया था।

सामंथा के ब्रेक के फैसले के बीच अब दिशा पाटनी के पुष्पा 2 में आइटम सॉन्ग करने की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि इस पर अबतक कुछ भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं मिला है।

Advertisement

इस दिन रिलीज होगी पुष्पा 2

बात पुष्पा 2 की करें तो यह साल 2021 में आई पुष्पा: द राइज का दूसरा पार्ट है। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। मूवी का लोगों को खूब प्यार मिला। हर किसी को अब पुष्पा: द रूल का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: बीमारी के बाद लिया ब्रेक, अब Samantha Ruth Prabhu करेंगी दमदार वापसी, बोलीं- मैं बेरोजगार…

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 February 2024 at 18:29 IST