मशहूर डायरेक्टर मणिकंदन के घर हुई थी चोरी, अब चोरों ने लौटाया नेशनल अवॉर्ड, माफी भी मांगी

Manikandan को साल 2021 में आई उनकी फिल्म ‘कदैसी विवसायी’ के लिए तमिल की बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला है।

Manikandan
चोरों ने लौटाया मणिकंदन को नेशनल अवॉर्ड | Image: X

Manikandan National Award: हाल ही में साउथ इंडस्ट्री से मशहूर डायरेक्टर मणिकंदन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई थी। निर्देशक के घर चोरों ने डाका डाला और इस दौरान वह लाखों का कैश, सोना समेत मणिकंदन का राष्ट्रीय पुरस्कार तक लेकर फरार हो गए। हालांकि अब मामले में अब नया चौंकाने वाला यू-टर्न आया है। दरअसल, चोरों ने डायरेक्टर के नेशनल अवॉर्ड लौटा दिया और साथ ही माफी भी मांगी है।

'कदैसी विवसायी’ के डायरेक्टर मणिकंदन के घर से हाल ही में चोरी का मामला सामने आया था। चोरी तमिलनाडु के मदुरै में मणिकंदन के उसिलामपट्टी स्थित आवास पर हुई थी। घटना की जानकारी फिल्ममेकर ने पुलिस को दी।

चोरों ने लौटाया नेशनल अवॉर्ड

मणिकंदन ने उसिलामपट्टी पुलिस में मामला दर्ज कराया। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उनके घर से एक लाख रुपये कैश और पांच पाउंड सोना समेत कई अन्य सामान गायब हो गए हैं। वहीं, पुलिस जब मामले की जांच करने के लिए उनके घर पहुंची तो यहां एक पॉलिथीन बैग मिला। बैग के अंदर मणिकंदन का राष्ट्रीय पुरस्कार और एक नोट था, जिसमें चोरों ने माफी मांगी।

नोट में लिखा है, ''सर, कृपया हमें माफ कर दें, आपकी मेहनत का नतीजा सिर्फ आपको ही मिलेगा।''

Advertisement

बता दें कि मणिकंदन को साल 2021 में आई उनकी फिल्म ‘कदैसी विवसायी’ के लिए तमिल की बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला है।

चेन्नई में रहते हैं डायरेक्टर

बता दें कि मणिकंदन का जन्म तमिलनाडु के मदुरै जिले के उसिलामपट्टी में ही हुआ है। हालांकि वह अपने परिवार के साथ चेन्नई में रहते हैं। हालांकि उनका पेट डॉग उसिलामपट्टी के घर में रहता है। यहां डॉग को उनके दोस्त खाना खिलाने के लिए आते हैं। हाल ही में जब दोस्त पेट डॉग को खाना खिलाने के लिए उनके घर पहुंचे तो ऐसा एहसास हुआ कि घर के दरवाजों के साथ छेड़छाड़ हुई है। इसके बाद घर से घर से कई कीमती सामान चोरी होने का पता चला।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सतलुज नदी के किनारे मिला डायरेक्टर का शव, 9 दिनों से ढूंढ रही थी पुलिस, फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड