The Raja Saab Day 4: प्रभास की ‘द राजा साब’ ने निकाला ‘धुरंधर’ का तेल, मंडे टेस्ट में कमाए इतने, अपनी ही इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
The Raja Saab Box Office Collection Day 4: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड खत्म कर लिया है। अब इसके मंडे टेस्ट के नंबर सामने आ चुके हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

The Raja Saab Box Office Collection Day 4: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड खत्म कर लिया है। अब इसके मंडे टेस्ट के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। अपने चौथे दिन यानी पहले मंडे को फिल्म 'द राजा साब' ने रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ को धूल चटा दी है जो पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।
मारुति के निर्देशन में बनी फिल्म 'द राजा साब' को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। प्रभास की पिछली फिल्मों की तरह, 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है जो मेकर्स के लिए एक चिंताजनक बात हो सकती है।
प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' ने चौथे दिन कितने कमाए?
'द राजा साब' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 54.15 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी जिसमें प्रेड प्रीव्यू का कलेक्शन भी शामिल था। फिर दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को इसकी कमाई का आंकड़ा धड़ाम से गिरा और इसने डे 2 पर केवल 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन कमाई में और गिरावट देखी गई और पहले रविवार को केवल 19.1 करोड़ रुपये कमाए। अब इसके पहले मंडे के बॉक्स ऑफिस नंबर सामने आ चुके हैं।
Sacnilk ने 'द राजा साब' के चौथे दिन यानि पहले मंडे के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। अबतक सामने आए अर्टी ट्रेंड की माने तो, प्रभास स्टारर ने डे 4 पर भारी गिरावट दिखाते हुए केवल 5.4 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।
Advertisement
'द राजा साब' ने ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
'द राजा साब' ने आज लगभग 5.4 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है जबकि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने केवल 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में आज के आंकड़ों के हिसाब से तो प्रभास की फिल्म आगे है। फिर भी हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ये धुरंधर का 39वें दिन का कलेक्शन है जबकि 'द राजा साब' का आज केवल चौथा दिन है।
'द राजा साब' ने ‘राधे श्याम’ का लाइफटाइम कलेक्शन पछाड़ा
'द राजा साब' ने चार दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन लगभग 113.4 करोड़ रुपये कर लिया है। ऐसे में इसने प्रभास की 2022 में रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म ‘राधे श्याम’ का लाइफटाइम कलेक्शन पछाड़ दिया है जिसने भारत में 104.38 करोड़ रुपये कमाए थे।