अपडेटेड 2 February 2024 at 19:49 IST

अब राजनीति में ताल ठोकेंगे थलापति विजय, 2024 चुनाव से पहले बनाई अपनी पार्टी; रखा ये नाम

Thalapathy Vijay ने 2024 लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरने को लेकर भी अपना रूख साफ कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
ACTOR Vijay
थलापति विजय ने बनाई अपनी पार्टी | Image: X/@actorvijay

Thalapathy Vijay Join Politics: राजनीति में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार एक्टिव हैं। इस लिस्ट में अब एक नया नाम साउथ स्टार विजय थलापति का जुड़ने जा रहा है। जी हां, थलापति विजय ने भी अब राजनीति की दुनिया में कदम रखने का फैसला कर लिया है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपनी पार्टी का ऐलान कर दिया है।

थलापति विजय साउथ इंडस्ट्री के एक बड़े स्टार हैं। वह अपने तमाम किरदारों से फैंस का दिल जीतते आ रहे हैं। तमिल के साथ साथ विजय ने कई अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मों में लोगों के दिलों में अलग जगह बनाने के बाद अब वह राजनीति के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

2024 चुनाव में लड़ेंगे थलापति विजय?

थलापति विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक बयान के जरिए सियासत की दुनिया में एंट्री लेने का ऐलान किया। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि वह अपनी पार्टी बना रहे हैं, जिसका नाम उन्होंने तमिलगा वेत्री कजगम (Tamilaga Vetri Kazham) रखा है।  हिंदी में इसका मतलब तमिलनाडु विजय पार्टी है।

थलापति विजय ने भले ही लोकसभा चुनाव से पहले नई पार्टी बनाने का ऐलान किया हो, लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह 2024 का चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। न ही वो किसी पार्टी को समर्थन देने जा रहे हैं। वह 2026 विधानसभा चुनाव में चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Advertisement

'चाहता हूं ऐसी सरकार जो...'

अपने बयान में विजय ने कहा कि मैं एक ऐसी सरकार चाहता हूं जो भ्रष्टाचार मुक्त, सेक्युलर और प्रगतिवादी हो। मैं ऐसी राजनीति को खत्म करना चाहता हूं जो धार्मिक भेदभाव, जातिगत बंटवारे और भ्रष्टाचार के दम पर चलती है।

60 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

22 जून 1974 को जन्मे विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चन्द्रशेखर है। 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके विजय को फैंस और मीडिया में इन्हें "थलापति" (कमांडर) विजय के नाम से बुलाते हैं। यह तमिल सिनेमा में सबसे अधिक पेमेंट लेने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।

Advertisement

थलापति विजय साउथ के ऐसे पहले बड़े स्टार नहीं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा हो। इससे पहले साउथ के कई स्टार भी इस क्षेत्र में अपने हाथ आजमा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो विवाद पर पहली बार खुलकर बोलीं एक्ट्रेस- अगर मैं ना आवाज उठाती तो…

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 2 February 2024 at 19:49 IST