Tamil Nadu Elections 2026: पोलिंग बूथ पर पहुंचे विजय तो बेकाबू हुई भीड़, सुरक्षा के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत; Video वायरल

Tamil Nadu Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान हो रहे हैं। इस कड़ी में विजय थलापति भी अपना वोट डालने पहुंचे। लेकिन पोलिंग बूथ से बाहर निकलते ही उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। एक्टर को भीड़ ने घेर लिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Tamil Nadu Elections 2026
Tamil Nadu Elections 2026 | Image: X

Tamil Nadu Elections 2026: थलपति विजय ने साल 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम की स्थापना की थी। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव है, जिसमें वे दो सीटों पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी बीच जब वह पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे, तो वहां पर भीड़ बेकाबू हो गई और एक्टर को घेर लिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक्टर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है।

मतदान केंद्र पर उमड़ी भीड़

गुरुवार सुबह विजय जैसे ही चेन्नई के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे, वहां पहले से मौजूद फैंस और मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया। वोटिंग के बाद जब वे बाहर निकले, तो भीड़ और ज्यादा बढ़ गई, जिससे उन्हें अपनी गाड़ी तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुरक्षा के बीच बाहर निकले एक्टर

हालांकि, मौके पर मौजूद उनके बॉडीगार्ड्स ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और उन्हें सुरक्षित उनकी कार तक पहुंचाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह फैंस उनके करीब आने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एक्टर को देखते ही वीडियो में देखे जा रहे  भीड़ के नजारे के मुताबिक सवाल खड़े हो रहे हैं, कि आखिर एक्टर  को उस भारी भीड़ में सुरक्षा क्यों नहीं दी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग विजय के स्टारडम और उनके प्रति फैंस की दीवानगी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाथरूम की काली पड़ चुकी टाइल्स को मिनटों में करें साफ, देसी टिप्स- ट्रिक
 

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड