थलापति विजय की Jana Nayagan की रिलीज का रास्ता साफ, फिल्म को मिलेगा U/A सर्टिफिकेट, कोर्ट का बड़ा फैसला
Jana Nayagan Release: थलापति विजय की 'जन नायकन' आज, 9 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया। फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला था, जिसके चलते इसकी रिलीज को टालना पड़ा।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Thalapathy Vijay movie Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एक्टर की अपकमिंग और आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड से फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सर्टिफिकेट देने में देरी के लिए सेंसर बोर्ड को फटकार भी लगाई।
एक्टर से नेता बने थलापति विजय की 'जन नायकन' आखिरी फिल्म होगी। उन्होंने एक्टिंग से संन्यास ले लिया है। ऐसे में फैंस आखिरी बार विजय को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म आज, 9 जनवरी को ही रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से मेकर्स को इसे पोस्टपोन करना पड़ा।
कोर्ट ने लगाई सेंसर बोर्ड को फटकार
फिल्म के मेकर्स ने सर्टिफिकेट मिलने में देरी पर मद्रास हाई कोर्ट का रूख किया। इसके लिए एक याचिका लगाई गई थी, जिस पर अब कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने कहा कि CBFC चेयरपर्सन के पास फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजने का कोई अधिकार नहीं था। यह शक्ति तब खत्म हो गई, जब उन्होंने समिति की ओर से सूचित किया था कि कुछ कट और बदलाव के बाद UA सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी कहा कि फिल्म के खिलाफ शिकायत बाद में सोची-समझी लग रही थी। ऐसी शिकायतों पर ध्यान देने से एक खतरनाक चलन शुरू हो सकता है, जिससे बचना चाहिए।
Advertisement
इसके बाद कोर्ट ने 6 जनवरी को जारी CBFC के लेटर को रद्द कर दिया। साथ ही बोर्ड को तुरंत U/A सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया है।
अब नई रिलीज डेट का होगा ऐलान
कोर्ट के इस फैसले के साथ ही 'जन नायकन' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में मेकर्स फिल्म की नई रिलीज डेट का जल्द ऐलान कर सकते हैं।
Advertisement
विजय का एक्टिंग से संन्यास
राजनीति में उतर चुके साउथ एक्टर थलापति विजय एक्टिंग से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। 'जन नायकन' उनकी आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे फैंस का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला। विजय की आखिरी बार पर्दे पर देखने के लिए उनके चाहने वाले काफी एक्साइटेड हैं।