Jana Nayagan Movie: रिलीज से पहले बड़ा कांड, थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' हुई लीक, भड़के मेकर्स बोले- तुरंत कर दें डिलीट, नहीं तो...
Thalapathy Vijay Jana Nayagan Leak: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को अब तक रिलीज नहीं हो पाई। इस बीच 'जन नायकन' नई मुसीबतों में घिर आई है। इसके कई सीन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Jana Nayagan: साउथ एक्टर और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' से संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे। फिल्म सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने के चलते अबतक रिलीज नहीं हो पाई है। इस बीच, विजय की फिल्म नई मुसीबत में घिर आई। 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने पर हंगामा मच गया है। बताया जा रहा है कि कई सीन और HD प्रिंट इंटरनेट पर लीक हुए, जिस पर मेकर्स ने भड़कते हुए लीगल एक्शन की चेतावनी दी है।
राजनीति की दुनिया में एंट्री करने के बाद विजय ने एक्टिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसे में 'जन नायकन' उनकी आखिरी फिल्म है, जिसकी रिलीज का इंतजार कई महीनों से फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म वैसे तो जनवरी 2026 में ही रिलीज होने वाली थी। अलग-अलग कारणों से इसकी रिलीज टलती आ रही है।
फिल्म के कई सीन्स लीक होने का दावा
X पर कई अकाउंट्स ने जन नायकन के 5 मिनट 31 सेकंड के वीडियो क्लिप शेयर किए हैं। इसमें विजय के इंट्रोडक्शन सॉन्ग से लेकर उनका फाइट सीक्वेंस और फिल्म का टाइटल देखने को मिला रहा है। फैंस का दावा है कि इसके अलावा भी कई सीन्स लीक हुए हैं। सिर्फ एक्स ही नहीं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यूट्यूब, इंस्टाग्राम और रेडिट पर भी फिल्म के सीन्स शेयर किए जा रहे हैं।
फिल्म के सीन्स ऑनलाइन लीक होने पर मेकर्स का गुस्सा फूटा है। KVN प्रोडेक्शंस ने सख्त बयान जारी करते हुए मामले में लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दे दी है।
Advertisement
‘यह डिजिटल चोरी है’
प्रोडेक्शन हाउस ने बयान में कहा, "हम, KVN Productions LLP फिल्म जन नायकन के निर्माता और कॉपीराइट के मालिक हैं।यह हमारे ध्यान में आया है कि फिल्म के कुछ सीन और क्लिप्स, और कई बार पूरी फिल्म, कुछ अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई है और इंटरनेट पर फैलाई जा रही है। यह डिजिटल चोरी है।"
बयान में आगे कहा कि हम सूचित करते हैं कि इस लीक हुई फिल्म को डाउनलोड करना, देखना, सेव करना, आगे भेजना, शेयर करना, अपलोड करना या व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स, यूट्यूब, वेबसाइट, टोरेंट या किसी भी माध्यम से फैलाना अपराध है और कॉपीराइट कानून का उल्लंघन है।
Advertisement
प्रोडेक्शन हाउस ने आगे कहा कि हर डिजिटल गतिविधि ट्रेस की जा सकती है। हमने पहले ही जांच शुरू कर दी है, फॉरेंसिक जांच और शिकायत दर्ज कराई है। हम सभी लोगों की पहचान कर रहे हैं जो इस चोरी में शामिल हैं। हर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील है कि इस लीक हुई फिल्म या उसके किसी भी हिस्से से बिल्कुल दूर रहें। अगर आपको यह कंटेंट मिले तो उसे न खोलें, न सेव करें, न आगे भेजें। तुरंत डिलीट कर दें। जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'जन नायकन' को 9 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया और दावा किया कि कुछ सीन सही नहीं है। इसके बाद एक महीने तक कानूनी खींचतान चली और फिर इसे रिव्यू करने वाली कमेटी के पास भेजा गया। फिल्म की नई रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है।