सूर्या और ज्योतिका ने 20वीं सालगिरह पर एक बार फिर रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को बेहद खास अंदाज में मनाया। इस सुनहरे मौके पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ फिर से शादी के वचन दोहराए। इस निजी और यादगार समारोह में उनके परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

सूर्या और ज्योतिका ने 20वीं सालगिरह पर एक बार फिर रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
सूर्या और ज्योतिका ने 20वीं सालगिरह पर एक बार फिर रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें | Image: Instagram

साउथ सिनेमा के पावर कपल सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है। इस कपल ने चर्चा में ईसाई रीति-रिवाज से दोबारा शादी रचाई और एक-दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने के वचनों को दोहराया। इस बेहद खास मौके पर उनके परिवार और करीबी दोस्तों के साथ-साथ उनके दोनों बच्चे भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने पेरेंट्स की शादी को अटेंड किया।

कपल ने सेलिब्रेशन का नाम रखा 'द सीक्वल'

इस खास दिन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कपल ने इस सेलिब्रेशन को 'द सीक्वल' नाम दिया है। ज्योतिका ने एक भावुक नोट शेयर करते हुए लिखा कि यह किसी 'परफेक्ट मैरिज' का जश्न नहीं है, बल्कि उन उतार-चढ़ाव, कमियों, समझौतों और त्याग का सेलिब्रेशन है जिनसे गुजरकर उनका रिश्ता मजबूत बना है। ज्योतिका ने वचनों को दोहराते हुए वादा किया कि वह हमेशा एक 'इम्पर्फेक्ट वाइफ' रहेंगी, बेस्ट मदर बनेंगी और सूर्या के साथ अपनी दोस्ती को हमेशा संभालकर रखेंगी।

व्हाइट आउटफिट में भावुक हुए सूर्या

वेडिंग वीडियो में सूर्या और ज्योतिका व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। ज्योतिका ने जब अपने बेटे के साथ चर्च में एंट्री मारी, तो सफेद गाउन में अपनी दुल्हन को देखकर सूर्या बेहद इमोशनल हो गए और उनकी आंखें भर आईं। सूर्या ने ज्योतिका को किस कर अपना प्यार जताया। माता-पिता के इस स्पेशल और इमोशनल मोमेंट को देखकर उनके बच्चे भी काफी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर यह वेडिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

20 साल का अटूट सफर और वर्कफ्रंट

सूर्या और ज्योतिका ने साल 2006 में शादी की थी। 20 सालों के इस लंबे सफर के बाद भी दोनों का प्यार फैंस के लिए एक मिसाल बना हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सूर्या फिलहाल कई बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, वहीं ज्योतिका साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी लगातार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  - PM मोदी से मिलते ही क्लासमेट असगर अली को वापस मिली जमीन,  BJP विधायक ने हटाया कब्जा

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड