'CID मूसा' फेम सलीम कुमार का निधन, महज 56 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

Salim Kumar Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखत खबर सामने आ रही है। 'सीआईडी मूसा' फेम एक्टर सलीम कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने 56 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है।

Salim Kumar Death
Salim Kumar Death | Image: X/ Republic

Salim Kumar Death: साउथ सिनेमा के मलायालम इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सभी के दिलों पर राज करने वाले नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्टर सलीम कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिर्फ 56 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ समय से उनकी हेल्थ ठीक नहीं चल रही थी, जिसके चलते उन्हें कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। एक्टर के अचानक से चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सलीम कुमार के फैंस गहरे सदमे में हैं। इस खबर में पढ़ें सलीम कुमार के अंतिम संस्कार की अपडेट के बारे में……….. 

अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे सलीम कुमार

सलीम कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोच्चि के अस्पताल में वेंटिलेट सपोर्ट पर रखा गया था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि सलीम कुमार को मलयालम सिनेमा में कॉमेडी का बदशाह माना जाता था। उन्होंने अपने लंबे करियार में केवल दर्शकों को हंसाया ही नहीं, बल्कि कई गंभीर भूमिकाएं भी निभाकर अपने अभिनय की छाप लोगों के दिलों में छोड़ी।

मिमिक्री से शुरू कर फिल्मों में बनाया बड़ा मुकाम

सिनेमा की दुनिया में कदम रखने से पहले सलीम कुमार थिएटर और मिमिक्री के मंच पर अपनी पहचान बना चुके थे। उन्होंने साल 1997 में आई फिल्म इष्टमानु नूरु वट्टम से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से मिली कामयाबी के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्हें लगातार फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे थे। अपने करियर में उन्होंने तेनकासीपट्टनम, मीसा माधवन, सत्यमेव जयते, ई परक्कुम थलिका, सीआईडी मूसा, तिलाक्कम, मायावी और पेरुमझाक्कलम जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था।

पीछे छोड़ गए भरा-पूरा परिवार

सलीम कुमार अपने पीछे पत्नी सुनीता और दो बेटों, चंदू सलीम कुमार और अरोमल सलीम कुमार को छोड़ गए हैं। अभिनेता के निधन से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। सोशल मीडिया पर उनके सह-कलाकार, करीबी दोस्त और देश भर के प्रशंसक उनकी तस्वीरें शेयर करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Advertisement

कहां और कब होगा अंतिम संस्कार

सलीम कुमार के पार्थिव शरीर को रविवार की सुबह पारवूर टाउन हॉल में रखा गया। उनके प्रशंसकों और फिल्म स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसके बाद एक्टर के पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया गया और अब रविवार की शाम को पूरे रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार संपन्न किया जाएगा। 
 

यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन राशि तक का पूरा हाल, जानिए धन लाभ के योग हैं या परेशानी
 

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड