अपडेटेड 23 August 2025 at 15:57 IST

लाल साड़ी, मांग में सिंदूर… इस अंदाज में तिरुमाला मंदिर पहुंचीं शोभिता, पति नागा चैतन्य संग लाइन में खड़ी दिखीं

Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य हाल ही में तिरुमाला मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे जिसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Sobhita Dhulipala and Naga Chaitanya
Sobhita Dhulipala and Naga Chaitanya | Image: Instagram

Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य 22 अगस्त को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कपल ट्रेडिशनल अवतार में मंदिर जाते हुए स्पॉट किया गया। उनके वीडियो देख फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि क्या शोभिता मां बनने वाली हैं। 

तिरुपति मंदिर के अंदर के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक क्लिप में शोभिता धुलिपाला को दर्शन के लिए लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखा जा सकता है। 

तिरुपति मंदिर पहुंचे शोभिता-नागा चैतन्य

इस मौके पर एक्ट्रेस ने लाल रंग की सॉलिड साड़ी पहनी थी। उन्हें गोल्ड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को एक्सेसरीज करते देखा गया था। उन्होंने मांग में सिंदूर भी लगाया था। फैंस को अब उनका ये सुहागन लुक काफी पसंद आ रहा है। 

दूसरी ओर, साउथ स्टार नागा चैतन्य ने सफेद कुर्ते के साथ सफेद वेष्टि और मैचिंग गमछा पहना था। मंदिर में दर्शन करने के बाद शोभिता और नागा को एक रेस्टोरेंट में बैठकर लंच करते भी देखा गया था।

Advertisement

क्या प्रेग्नेंट हैं शोभिता धुलिपाला?

जैसे ही तिरुपति मंदिर से शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य के ये वीडियो वायरल हुए, तबसे ही सोशल मीडिया पर ये अफवाहें तूल पकड़ने लगीं कि क्या एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। बता दें कि बीते कुछ समय से लगातार ऐसी अफवाहें मीडिया के गलियारों में छा रही हैं कि कपल के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। हालांकि, शोभिता या नागा में से किसी ने अभी तक इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है। कपल ने सालों की डेटिंग के बाद पिछले साल अगस्त में सगाई की थी और फिर साल के अंत में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया।

ये भी पढ़ेंः पहाड़ों के बीच वेकेशन पर कुमार विश्वास की बेटियां, अग्रता संग छाया कुहू का स्टाइलिश लुक; 5वीं तस्वीर पर टिक जाएंगी निगाहें

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 August 2025 at 15:57 IST