अपडेटेड 17 March 2026 at 14:52 IST

Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही के ‘वल्गर’ गाने पर मचा बवाल तो एक्शन में सरकार, सेंसर बोर्ड को दिए कार्रवाई के निर्देश

Sarke Chunar Controversy: संजय दत्त और नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। 'अश्लील' लिरिक्स वाले इस गाने को लेकर सरकार सख्त है।

Follow : Google News Icon  
Sarke Chunar Teri Sarke Controversy
Sarke Chunar Teri Sarke Controversy | Image: youtube

Sarke Chunar Controversy: संजय दत्त और नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। ये गाना साउथ की फिल्म 'केडी- द डेविल' का हिस्सा है, जिसे कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज किया गया था। अब ऐसा पता चला है कि ‘अश्लील लिरिक्स’ वाले इस गाने को लेकर सरकार सख्त है।

जबसे 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना रिलीज हुआ है, तबसे ही ये सोशल मीडिया पर विवादों का शिकार हो रहा है। नेटिजंस ने इसके लिरिक्स को ‘अश्लील’ और ‘डबल मीनिंग’ वाला बताया है। मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने भी इसकी जमकर आलोचना की है और लिखा कि काश वो इसे अनसुना कर पाते।

'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर सरकार का एक्शन

अब सरकारी सूत्रों से पता चला है कि संजय दत्त और नोरा फतेही के इस वल्गर गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने सेंसर बोर्ड को इस विवाद को लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ, इस गाने को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए भी कहा गया है। आपको बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अश्लील कंटेंट पर अब सख्त निगरानी होगी।

यूट्यूब से हटाया गया 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना

इस बीच, 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने की कंट्रोवर्सी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से गाने को तुरंत बैन करने और उसे हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि इसके बोल और सीन्स ‘अश्लील और हानिकारक हैं, खासकर नाबालिगों के लिए’। विवाद बढ़ने और कानूनी दबाव के बाद मेकर्स ने इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने पर बवाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में ऐसा क्या? सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 March 2026 at 14:52 IST