अनहेल्दी ब्रांडस को प्रमोट कर अब पछता रहीं सामंथा रुथ प्रभु, बोलीं- मैंने गलती की, लेकिन...
Samantha ने कहा कि मैंने अतीत में कई गलतियां की हैं, लेकिन तब मुझे इस बारे में ज्यादा नहीं पता था, लेकिन अब मैं कई सारे ऐड के ऑफर्स को ठुकरा चुकी हूं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु एक बेहतरीन अदाकारा हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग, ग्लैमर और हॉटनेस के लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने पॉडकास्ट 'टेक 20' के एक एपिसोड में हेल्दी खाने के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ अनहेल्दी ब्रांड्स का ऐड करके गलतियां की हैं।
'टेक 20' के एपिसोड में सामंथा ने लाइफस्टाइल और वेलनेस एक्सपर्ट अलकेश शारोत्री के साथ हेल्दी खाने के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान एक यूजर के कमेंट ने उनका ध्यान खींचा।
एक यूजर ने सामंथा के बारे में कमेंट किया कि वह खुद अनहेल्दी ब्रांड्स का ऐड करती हैं और अपने पॉडकास्ट पर हेल्दी खाने के बारे में बात करती हैं। एक्ट्रेस ने माना कि उन्होंने अनहेल्दी ब्रांड्स के ऐड करके गलती की है।
उन्होंने कहा, "मैंने अतीत में कई गलतियां की हैं, लेकिन तब मुझे इस बारे में ज्यादा नहीं पता था, लेकिन अब मैं कई सारे ऐड के ऑफर्स को ठुकरा चुकी हूं। मैं हेल्दी रहने के लिए जो बातें कहती हूं, असल जिंदगी में उसको फॉलो भी करती हूं।'' सामंथा ने 2022 में खुलासा किया था कि उन्हें मायोसाइटिस नाम की बीमारी है और वह इसके इलाज के लिए एक्टिंग से एक साल का ब्रेक ले रही हैं।
Advertisement
सरल भाषा में मायोसाइटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बिना किसी कारण के सक्रिय हो जाती है। इसमें शरीर के अंदर सूजन आने लगती है। यह सूजन आमतौर पर कंधे, हाथ, पैर, जांघ, कमर और कूल्हों की मांसपेशियों में आती है। इससे खाने की नली, दिल और फेफड़े प्रभावित हो सकते हैं।
सामंथा ने 2010 में रवि वर्मन की तेलुगु फिल्म 'ये माया चेसावे' से अपने करियर शुरुआत की। इसमें उनके अपोजिट नागा चैतन्य थे। यह फिल्म हिट रही और दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया।
Advertisement
इसके बाद, उन्हें 'नीथाने एन पोनवसंथम', 'ईगा', 'डूकुडु', 'सीथम्मा वकिटलो सिरिमल्ले चेट्टू', 'अत्तरिन्तिकी दरेदी', 'कथ्थी', 'थेरी', '24', 'मर्सल', 'रंगस्थलम', 'अ आ' 'महानती', 'सुपर डीलक्स', 'माजिली', 'शकुंतलम' और 'कुशी' जैसी फिल्मों में देखा गया। उन्होंने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' से डेब्यू किया। उन्हें राजी नाम की आतंकी के रोल में देखा गया। फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के आइटम सॉन्ग 'ओ अंटावा' के जरिए सामंथा ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी।
अप्रैल में अपने 36वें जन्मदिन के मौके पर, सामंथा ने अपने प्रोडक्शन बैनर त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के तहत अपनी पहली तेलुगु फिल्म की घोषणा की, जिसका टाइटल 'बंगरम' रखा गया। सामंथा ने मोशन पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "सुनहला होने के लिए हर चीज को चमकदार होने की जरूरत नहीं होती... जल्द ही शुरू हो रही है।" बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।