Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु का क्यों हुआ था डिवोर्स? जब नागा चैतन्य ने खोला था राज- हम चाहते थे...

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु से डिवोर्स लेने पर नागा चैतन्य ने खुलकर बात की थी। आइए जानते हैं कि एक्टर ने इस रिश्ते को खत्म करने के पीछे की क्या वजह बताई थी।

Follow : Google News Icon  
samantha ruth prabhu divorce reason Naga Chaitanya
samantha ruth prabhu divorce reason Naga Chaitanya | Image: Instagram

Samantha Ruth Prabhu: साउथ इंडस्ट्री की सबसे पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य को माना जाता था। इस कपल ने अपनी केमिस्ट्री और खूबसूरत बॉन्डिंग की वजह से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हुई थी। लेकिन शादी के चार साल बाद 2021 में दोनों के अलग होने की खबर ने सभी को चौंका दिया था। उस समय दोनों ने अपने डाइवोर्स की वजह नहीं बताई थी। अब लंबे समय बाद नागा चैतन्य ने चुप्पी तोड़ी और सच बताया था। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या वजह बताई थी…

नागा चैतन्य ने बताई समांथा से अलग होने की वजह

फिल्म 'थंडेल' के प्रमोशन के दौरान नागा चैतन्य ने एक पॉडकास्ट में अपनी शादी और डिवोर्स पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अलग होने का फैसला दोनों का था और इसके पीछे उनके अपने-अपने कारण थे। उन्होंने कहा कि वे और सामंथा अपनी जिंदगी में अलग रास्ता पकड़ना चाहते थे और इसी वजह से डिवोर्स का फैसला लिया था। उन्होने कहा था, 'हम दोनों अपने-अपने रास्तों पर जाना चाहते थे। हमने अपनी वजहों से यह फैसला लिया और एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं… और क्या समझाना बाकी है, समझ नहीं आता।'

मीडिया और पब्लिक से की थी ये अपील

नागा चैतन्य ने मीडिया और पब्लिक से अपील करते हुए कहा था कि उम्मीद है कि लोग उनके पर्सनल फैसले की रिस्पेक्ट करेंगे। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें और चर्चाएं मनोरंजन का हिस्सा बना दी गईं थीं। उन्होंने यह भी बताया कि वे आगे बढ़ चुके हैं और दोबारा प्यार पा चुके हैं, जबकि सामंथा भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

समांथा संग रिश्ते को याद कर भावुक होने लगे थे चैतन्य

नागा चैतन्य ने यह भी बताया कि यह फैसला रातों-रात नहीं लिया गया था। दोनों ने काफी सोच-विचार के बाद यह निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि वे खुद एक टूटे हुए परिवार से आते हैं, इसलिए रिश्ते की जिम्मेदारी को समझते हैं। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाने से पहले कई बार सोचा। नागा चैतन्य ने इस बात को मानते हुए कहा था कि उन्हें इस बात का दुख है कि शादी इस मोड़ पर पहुंची, लेकिन उनका मानना है कि हर चीज एक वजह से होती है। उन्होंने कहा कि समय के साथ उन्होंने खुद को संभाला और आगे बढ़ने का रास्ता पाया।

Advertisement

सामंथा–नागा की लव स्टोरी

दोनों की लव स्टोरी साल 2010 में फिल्म 'ये माया चेसावे' के सेट पर शुरू हुई थी। कुछ साल डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2017 में गोवा में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की। फिर साल 2021 में दोनों ने अलग होने की अनाउंसमेंट कर दी थी। अब साल 2024 में नागा चैतन्य ने दूसरी शादी शोभिता धुलिपाला से कर ली थी, जबकि सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ 1 दिसंबर 2025 को शादी रचा ली है। 

यह भी पढ़ें:  अनन्या पांडे की लेटेस्टे तस्वीरों पर लोगों की टिकी निगाहें

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड